1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Sonam Raghuvanshi father said my daughter is innocent

सोनम रघुवंशी के पिता बोले मेरी बेटी निर्दोष है, मेघालय पुलिस फंसा रही, गाजीपुर से भाई को फोन करते ही पुलिस ने पकड़ा

Indore Couple Missing News Sonam father statement
मेघालय पुलिस ने इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह हत्या हनीमून के दौरान हुई थी और जांच में पता चला है कि इसमें पत्नी की भूमिका शक के घेरे में है। मेघालय पुलिस ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सात दिन के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजा की पत्नी सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस सनसनीखेज मामले में आरोप है कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को बुलाया था। हत्या की यह वारदात मेघालय में हनीमून के दौरान अंजाम दी गई थी।
मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अब इस केस में सोनम के पिता देवी सिंह का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बेटी को निर्दोष बताते हुए शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

लेकिन बेटे को खो दिया : सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, "शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। मेघालय की सरकार शुरू से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर के एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया था। तभी पुलिस वहां पहुंच गई और उसे ढाबे से ले गई। मैं अब तक अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेरी बेटी अपने पति को क्यों मारेगी? मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। मैं गृह मंत्री अमित शाह से अपील करता हूं कि इस मामले की CBI जांच कराई जाए। मेरी बेटी पूरी तरह बेगुनाह है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share Market : शुरुआती कारोबार में Sensex 480 अंक चढ़ा, Nifty भी हुआ मजबूत