1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 people died in fire at e-rickshaw charging station in Delhi

Delhi : ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, 2 लोगों की मौत

2 people died in fire at e-rickshaw charging station in Delhi
E-rickshaw charging case : पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। संदेह है कि आग ई-रिक्शा को चार्ज करते समय लगी। आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम और अपराध जांच टीम ने घटनास्थल का दौरा किया।
 
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात 11 बजकर 32 मिनट पर कोड़ी कॉलोनी से आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
संदेह है कि आग ई-रिक्शा को चार्ज करते समय लगी। उन्होंने कहा, घटनास्थल पर दो लोग मृत पाए गए। उनकी पहचान शशि (24) और बबलू (60) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
घटना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फॉरेंसिक टीम और अपराध जांच टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 77 नए मामले, देशभर में एक्टिव केस 6 हजार के पार