1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Siddaramaiah's statement on stampede incident

भगदड़ की घटना से दुखी हूं, क्रिकेट स्टेडियम से मेरा कोई लेना-देना नहीं : सिद्धारमैया

Siddaramaiah
Chinnaswamy Stadium stampede case : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रविवार को कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ की घटना नहीं होनी चाहिए थी और उनका क्रिकेट स्टेडियम से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना से बेहद पीड़ा हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा, यह घटना नहीं होनी चाहिए थी जो क्रिकेट स्टेडियम में हुई। स्टेडियम से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 घायल हो गए थे।
 
यह भगदड़ चार जून की शाम को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के सामने हुई थी, जहां बड़ी संख्या में लोग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की आईपीएल में जीत के जश्न में भाग लेने के लिए उमड़े थे। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 घायल हो गए थे। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
मुख्यमंत्री ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, नहीं होनी चाहिए थी। जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूं, तब से ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी। प्रारंभिक तौर पर यह अधिकारियों की लापरवाही का मामला प्रतीत होता है, इसलिए हमने कार्रवाई की है। इस घटना का सभी को दुख है, मुझे भी।
 
सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने विधानसौध के सामने आरसीबी टीम के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया था और यह आमंत्रण उन्हें कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष की ओर से मिला था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सोनम ने ही कराई पति राजा की हत्या, यूपी में सरेंडर किया, 3 आरोपी भी गिरफ्तार