सम्बंधित जानकारी
- कश्मीर में आतंक फैलाने के लिए अब हथगोले और पिस्तौलें भिजवा रहा है पाकिस्तान
- डीडीएमए में दिल्ली में लगाया सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन पर प्रतिबंध
- श्रीनगर की इस ‘अथॉरिटी’ का नाम सुनकर हंस-हंस के लोटपोट हुए लोग, अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘बदलो नाम’
- इंदौर जिला प्रशासन व नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, क्लब एवं बार का अवैध निर्माण हटाया
- अमरिंदर का बड़ा बयान, भाजपा में नहीं जाऊंगा पर कांग्रेस छोड़ रहा हूं...
Pratibha Pal | राहतभरी खबर : ठेलों पर नहीं दिखेंगे स्पीकर, नहीं सुनाई देंगे वस्तुओं के दाम...
प्रमुख बिंदु
- अब ठेलों पर नहीं सुनाई देगा टमाटर ₹20 किलो सेव फल ₹80 किलो
- प्रभारी कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लगाया प्रतिबंध
- आज से ही नगर निगम प्रारंभ करेगा कार्रवाई
- कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
इंदौर। प्रभारी कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि शहर में लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि फल-सब्जी और अन्य सामग्री के ठेलों और रिक्शों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग कर इतना शोरगुल पैदा किया जाता हैं कि लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए आज गुरुवार से इस तरह सामान बेचने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। आज से नगर निगम पहले समझाइश देकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों को बंद कराने की मुहिम चलाएगा और कल शुक्रवार से इस मुहिम के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जब्ती की कार्रवाई कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के अधिकांश सब्जी मार्केट और अन्य स्थानों पर पिछले 1 वर्ष से इस तरह के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है जिससे वहां से गुजरने वाले और आसपास रहने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए ही प्रभारी कलेक्टर ने उक्त आदेश दिए हैं।
