1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. MP News In Hindi/ Indore News In Hindi/ 2 students drowned in tincha fall

इंदौर : तिंछा फाल में पिकनिक मनाने गए 2 छात्र पानी में डूबे, 1 का शव मिला | MP News In Hindi/ Indore News In Hindi/ 2 students drowned in tincha fall

Indore
इंदौर। रेनेसां कॉलेज के10 से 12 छात्रों का दल इंदौर के समीप तिंछा फाल में पिकनिक मनाने गया था। खबरों के अनुसार 2 छात्र गहरे पानी में डूब गए।
 
खबरों के अनुसार छात्रों का ग्रुप गुरुवार को पिकनिक मनाने तिंछा फॉल गया था। यहां कुछ छात्र नहाने के लिए पानी में उतरे। गहरे पानी में जाने से 2 छात्र डूब गए। कम्पेल चौकी प्रभारी विश्वजीत तोमर के मुताबिक लॉ के 10 से 12 लड़कों का ग्रुप पिकनिक मनाने पहुंचा था।

यहां छात्र मोहाड़िया तालाब पर नहा रहे थे। इस दौरान कुछ छात्र गहरे पानी में चले गए। दोस्तों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वीरेंद्र (20) पिता हरि सिंह पंवार निवासी टिगरिया बादशाह और हर्ष गुप्ता निवासी सिंगरौली गहरे पानी में डूब गए। पुलिस सर्चिंग में वीरेंद्र का शव रात करीब 8 बजे निकाल लिया गया, जबकि हर्ष गुप्ता की तलाश जारी है। (फाइल फोटो)