सम्बंधित जानकारी
- आज ही के दिन (3 मार्च) हुई थी इंदौर की स्थापना
- COVID-19 : चीन का जून तक 40 फीसदी लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य
- राष्ट्रपति कोविंद ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली, लोगों से की अपील
- COVID-19 : देश में 24 घंटे के दौरान Corona के सक्रिय मामले बढ़े, 98 लोगों की मौत
- महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में Corona के 765 नए मामले, 8 लोगों की मौत
कोरोना का टीका लगवाने के लिए सेंटर्स पर उमड़ी बुजुर्गों की भीड़, पुलिस ने संभाला मोर्चा
इंदौर। देशभर में कोविड-19 टीकाकरण के तहत 60 से ज्यादा उम्र और गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
इंदौर में 12 सेंटर्स पर टीकाकरण किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन के टीके मुफ्त लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण को लेकर लोगों में खासा उत्साह है, जिससे वे तय समय से पहले ही टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
कई जगह भीड़ इतनी ज्यादा हो रही है कि काबू करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ रहा है। पुलिस ने बेकाबू भीड़ में लोगों को समझाइश भी दी और अपनी बारी का इंतजार करने को कहा। रजिस्ट्रेशन के आधार पर टीके लगाए जा रहे हैं। इंदौर शहर में टीकाकरण केंद्र की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है।
