1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Dogs attacked a girl in Indore

इंदौर में कुत्तों ने बच्ची पर किया खतरनाक हमला, पलकें नोंची, घसीटा, 35 टांके आए 2 साल की मासूम को

इंदौर में हर महीने सामने आ रहे 4 से 5 हजार डॉग बाइट केस

Dogs attacked a girl in Indore
इंदौर में कुत्‍तों के हमले की बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 2 साल की मासूम को कुत्‍तों ने बुरी तरह से नोच लिया। घटना इंदौर के पंचकुइया राम मंदिर परिसर के पास की है। पंचकुइया राम मंदिर में 2 साल की मासूम बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। एक कुत्ता उसे घसीटने लगा, तो एक कुत्ते ने अपने जबड़ों से उसका सिर नोंचकर फाड़ डाला, एक कुत्ते ने उसकी आंखों पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां उसे बचाने आई और कुत्तों से भिड़ गई।
dog bite
कुत्ते के जबड़ों से बच्ची का सिर छुड़ाया, तो दूसरे हाथ से उसे संभालते हुए कुत्तों को भगाने लगी। मां को कुत्तों के साथ देख आसपास के लोग भी आ गए और उन्होंने कुत्तों को भगाया। गंभीर हालत में चार अस्पताल भटकने के बाद सरकारी एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत देख डॉक्‍टर भी हैनान : एमवाय अस्पताल (MY Hospital) पहुंची बच्ची की हालत देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। गंभीर हालत में पहुंची मासूम का तुरंत उपचार किया गया। उसके सिर में 35 टांके लगाए गए। फिलहाल बच्ची अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक कुत्तों ने बच्ची के सिर की त्वचा को बुरी तरह नोंच लिया है। उसकी आंख पर भी गहरा घाव आया है। पलक का हिस्सा कट चुका है।

5 हजार केस हर महीने : हाई कोर्ट भी दे चुका है निर्देश डॉ. आशुतोष शर्मा के मुताबिक इंदौर में हर महीने 4 से 5 हजार डॉग बाइट केस सामने आ रहे हैं। पिछले एक साल में 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए। हाईकोर्ट में इस मुद्दे पर सुनवाई हो चुकी है, जिसमें कोर्ट ने नगर निगम को एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियमों के तहत नसबंदी और टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: संसद में बोले अमित शाह, अब आतंकी जहां मरते हैं, वहीं दफन होते हैं