1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रपति चुनाव 2022
  4. z security to yashwant sinha

विपक्ष की ओर से राष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा

President election
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडो की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है।
 
केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा को सिन्हा (84) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश मिलने के बाद दस्ते ने सिन्हा की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया है। सिन्हा जब भी देश में कहीं आएंगे-जाएंगे, 8 से 10 सशस्त्र जवान उनकी सुरक्षा करेंगे।
 
गौरतलब है कि राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
 
सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जिसके बाद वह अपने लिए वोट मांगने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होगा तथा मतगणना 21 जुलाई को होगी।
अगला लेख
सीएम धामी का जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि को लेकर पीएम मोदी से अनुरोध