सम्बंधित जानकारी
- खाने का मजा दोगुना बढ़ा देगी चटपटी तिल चटनी
- ऐसे बनता है स्वादिष्ट पोहा, गजब का स्वाद और सेहत का खजाना
- Payasam Recipe : शाही पायसम का राम नवमी पर लगाएं भोग, प्रभु देंगे शुभाशीष
- Litti Chokha Recipe | बिहार का पारंपरिक व्यंजन लिट्टी चोखा कैसे बनाएं, पढ़ें आसान विधि
- 5 Recipes for Shri Rama Navami : प्रभु श्री राम का आशीष पाना है तो Ram Navami पर इस नैवेद्य से करें उन्हें प्रसन्न
Panchamrit Recipe : घर पर कैसे बनाएं पंचामृत, पढ़ें पारंपरिक विधि
Charnamrut
किसी भी खास अवसर पर प्रसाद के रूप में भगवान को नैवेद्य / भोग में पंचामृत अवश्य चढ़ाना चाहिए। दूध, दही, घी, शहद, शकर को मिलाकर पंचामृत बनाया जाता है। पंचामृत का अर्थ है 'पांच अमृत'। पांचों प्रकार के मिश्रण से बनने वाले पंचामृत से भगवान प्रसन्न होते है।
आइए जानें पंचामृत बनाने की सरल एवं पारंपरिक विधि :-
सामग्री :
250 मिली गाय का दूध (ताजा), 2 टेबल चम्मच मिश्री पिसी हुई, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच देशी घी, 2 चम्मच ताजा दही, 2-3 तुलसी के पत्ते।
विधि :
1. सबसे पहले गाय के ताजे दूध में पिसी मिश्री, शहद, दही एवं घी मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
2. इसमें तुलसी के पत्ते मिलाएं।
3. पंचामृत तैयार है।
इस प्रकार दूध, चीनी, शहद दही और घी आदि पांच अमृतों को मिलाकर ही पंचामृत बनाया जाता है। पंचामृत का सेवन कई रोगों में लाभदायक और मन को शांति प्रदान करने वाला होता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।
