सम्बंधित जानकारी
- निमाड़ का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है मक्का के पानिये
- ठंड का विशेष जायका : मैथी के पराठे, पढ़ें 4 प्रकार की विधि
- ठंड के दिनों में खाने का जायका बढ़ा देती है लाजवाब लहसुन की चटनी
- स्पाइसी चटखारेदार काबुली चना चाट, स्वाद ऐसा कि हर किसी को पसंद आए
- अरबी पत्तों की चटपटी पकौड़ी, स्वाद ऐसा कि चटखारे लगाते रह जाएंगे
til chutney | खाने का मजा दोगुना बढ़ा देगी चटपटी तिल चटनी
सामग्री :
1 कटोरी भुनी हुई तिल, थोड़ा-सा गुड़ का टुकड़ा, 2 छोटे चम्मच जीरा, पाव कटोरी मूंगफली (भुनी हुई), 2-3 हरी मिर्च दो टुकड़ों में कटी हुई, एक छोटी गांठ लहसुन की साफ की हुई, चुटकी भर हींग, नमक व लाल मिर्च स्वादानुसार।
विधि :
सबसे पहले हरी मिर्च और लहसुन को मिक्सी में डाल कर हल्का-सा दरदरा पीस लें। फिर बची सभी सामग्री को उसमें डालें और बारीक होने तक पीस लें, लजीज चटनी तैयार है। खाने में स्वादिष्ट और चटपटी इस चटनी को एयर टाइट डिब्बे में भर कर रखें और जब मन चाहें तब खाएं।
वैसे तो यह चटनी हर मौसम में खाई जा सकती है, लेकिन खास तौर पर सर्दियों के दिनों में सेहत के लिए बहुत लाभदायी है।
