सम्बंधित जानकारी
- sankranti food : मकर संक्रांति के 5 खास व्यंजन और तिल-गुड़ खाने के 7 फायदे जानिए
- Healthy Food for 2021 : नए साल में घर पर बनाएं यह टेस्टी कुकीज, बने रहेंगे हेल्दी
- कोरोना काल में बदल रही है क्रिसमस केक की पसंद, हेल्दी केक को मिल रही है प्राथमिकता
- ठंड में स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद फायदेमंद हैं गोंद के लड्डू, पढ़ें सरल विधि
- सर्दी में लाभदायी रहेगी क्लासिक जिंजर-नटमेग कुकीज
Sankranti Dish : इस संक्रांति पर बनाएं चटपटी बंगाली खिचड़ी, पढ़ें आसान विधि
मटर-गोभी की मसालेदार बंगाली खिचड़ी
सामग्री : 100 ग्राम मूंग की दाल, 250 ग्राम बासमती चावल, एक फूल गोभी (छोटे साइज में), 100 ग्राम मटर दाना, 2 मध्यम आकार के आलू,
मसाला सामग्री : 1 टुकड़ा अदरक, 2 हरी मिर्च, आधा चम्मच हल्दी, थोड़ी-सी शक्कर, 2 खड़ी लाल मिर्च, आधा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग, 1 टुकड़ा दालचीनी, तेजपान के पत्ते 2, 3 लौंग, 2 छोटी इलायची, एक बड़ा चम्मच देशी घी, स्वादानुसार नमक, घी में तले हुए कुछेक काजू के टुकड़ें, हरा धनिया।
विधि : पहले चावल दो-तीन बार पानी बदल कर हाथ से मसलकर धो लें। अब आलू को छीलकर लंबे टुकड़ों में काट लें। फूल गोभी को भी बड़े-बड़े टुकड़ों में काट कर रख लें। अदरक कद्दूकस कर लें और हरी मिर्च काटकर रख लें।
अब एक कड़ाही में मूंग की दाल को धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भून लें। भूनते समय घी न डालें। अब इसमें घी, खड़ी लाल मिर्च, जीरा एवं हींग को छोड़कर बाकी सारी सामग्री और धुले हुए चावल मिलाकर आधा लीटर गरम पानी में धीमी आंच पर पका लें। (पानी अपनी जरूरत के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं) ध्यान रहें कि इसे ढंककर पकाएं। इस दौरान बीच-बीच में चलाती रहे।
पूरी तरह पक जाए तो समझ लीजिए की आपकी खिचड़ी तैयार हैं। इसे परोसने से पहले एक अलग बर्तन में घी गर्म करके खड़ी लाल मिर्च, जीरा और हींग का छौंक लगाकर खिचड़ी में ऊपर से डाल दें। अच्छी तरह मिलाएं और हरा धनिया और काजू के टुकड़ें बुरकाकर तैयार गरमा-गरम चटपटी बंगाली खिचड़ी कढ़ी के साथ सर्व करें।
