1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. onion pakoda

दशहरे पर ऐसे बनाएं चटपटे ऑनियन पकौड़े कि खाने वाले अंगुलियां चाटते रह जाएंगे...

ऑनियन
सामग्री : 
पाव कटोरी बेसन, 250 ग्राम बारीक कटे प्याज, 1 चम्मच लालमिर्च, थोड़ी-सी हल्दी, बैकिंग पावडर 1 चुटकी, सौंफ 1 चम्मच, आधा चम्मच अजवाइन, हरा धनिया बारीक कटा, हींग चुटकीभर, तेल, नमक स्वादानुसार।
 
विधि : 
सबसे पहले बारीक कटे प्याज लेकर उसमें उपरोक्तानुसार बेसन को छोड़कर सारी सामग्री मिलाकर मिक्स कर लें। अब उसमें जितना समा सकें उतना ही बेसन डालें। इस घोल में पानी नहीं डालना है। अब मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर उसके पकौड़े बनाएं। 

लीजिए तैयार चटपटे ऑनियन पकौड़े। खुद भी खाएं और दूसरों को भी खिलाएं।

लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
श्रीमती राजश्री कासलीवाल पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव। धर्म, व्रत-त्योहार, ज्योतिष, रेसिपी, साहित्य, लाइफ स्टाइल और अन्य विषयों पर लेखन का कार्य। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सीनियर सब-एडिटर (कंटेंट) के पद पर कार्यरत हैं।  .... और पढ़ें
अगला लेख
बनाएं ऐसे शाही गुलगुले कि सब चट कर जाएं, पढ़ें दशहरा पर्व की पारंपरिक रेसिपी...