1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. Spicy Corn Chaat

चटपटी हेल्दी कॉर्न चाट बनाने की सरल ‍रेसिपी... (पढ़ें ये सरल 6 टिप्स)। Spicy Corn Chaat

Spicy Corn Chaat
सामग्री : 
2-3 मोटे व नरम दाने के बड़े ताजे भुट्‍टे,  50 ग्राम पनीर, पाव कटोरी बारीक कटी ककड़ी, पाव कटोरी बारीक कटे टमाटर, पाव कटोरी गाजर बारीक कटी, 1 प्याज बारीक कटा, थोड़ा-सा हरा धनिया, थोड़ी-सी हरी मिर्च, थोड़ी-सी शक्कर, एक नींबू, 1 चम्मच चाट मसाला, बारीक सेंव (गार्निश के लिए), 1-1 चम्मच लाल व हरी चटनी, नमक स्वादानुसार। 
 
विधि : 
 
* सबसे पहले भुट्‍टे के दाने में चाकू से चीरा लगाकर दाने को काट लें। 
 
* अब दाने में थोड़ा-सा पानी डालकर कुकर में पका लें। 
 
* दाने पकने पर इसमें से बचा पानी अलग कर लें। 
 
* अब इसमें सेंव को छोड़कर सारी सामग्री मिलाकर अच्छे से हिला लें व मिक्स करें। 
 
* इसे थोड़ा गर्म ही प्लेट में सर्व करें। 
 
* ऊपर से बारीक सेंव से गार्निश करके नींबू निचोड़ें। तैयार चटपटी हेल्दी कॉर्न चाट सर्व करें।
 
अगला लेख
नौकरी की तलाश है तो यह 10 बहुत सरल और सुरक्षित टोटके आजमाएं