1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. How to make Paneer Recipe

चटपटा तीखा शाही पनीर बनाने की आसान विधि, खास आपके लिए...। How to make Paneer at Home

How to make Paneer Recipe
सामग्री :
 
ताजा पनीर 200 ग्राम, 2 टमाटर, 2 चम्मच खसखस, 2-3 लौंग, 4-5 काली मिर्च, 2 चम्मच दही, 4-5 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, 1 कली लहसुन, 1/4 चम्मच हल्दी, आधा चम्मच पिसी लाल मिर्च, आधा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, 2 चम्मच मक्खन, 2 बड़े चम्मच घी (तलने के लिए), काजू, किशमिश व मलाई सजावट के लिए, कटा हरा धनिया आवश्यकतानुसार।
 
विधि :
 
* सबसे पहले पनीर के लंबे चौकोर टुकड़े कर लें और घी में तलकर पानी में डाल दें। 
 
* दही और मक्खन को छोड़कर टमाटर, खसखस, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन की प्यूरी तैयार कर लें।
 
* अब गर्म घी में राई-जीरा, लौंग और काली मिर्च का छौंक लगाकर तैयार प्यूरी डाल दें और घी छोड़ने तक भून लें। जब ग्रैवी अच्छी तरह भून जाए तक बची सभी मसाला सामग्री डाल दें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।
 
* अब इसमें दही, मक्खन डालकर थोड़ी देर उबाल लें। काजू, किशमिश एवं मलाई से सजाएं और गरमा-गरम चटपटा तीखा शाही पनीर रोटी या पंराठे के साथ सर्व करें।