शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. उपवास के पकवान
  4. Upma Dish
Written By

फलाहार का विशेष व्यंजन है मोरधन का उपमा

फलाहार का विशेष व्यंजन है मोरधन का उपमा । Upma Dish - Upma Dish
सामग्री :
 
200 ग्राम मोरधन चावल, कसा हुआ नारियल, 1 चम्मच सौंफ पावडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 चम्मच जीरा पावडर, 1 नींबू का रस, सैंधा नमक स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया, देशी घी या तेल 1 चम्मच।
 
विधि :
 
* सबसे पहले समा (मोरधन) चावल को धोकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। 
 
* एक कड़ाही में घी या तेल गरम करके सौंफ व जीरा पावडर डाल दें। 
 
* कटी हरी मिर्च डालकर आवश्‍यकतानुसार पानी तथा समा के चावल डालें और लाल मिर्च, नमक डालकर चलाएं। 
* अब इसे 10-15 मिनट तक पकाएं।
 
* नींबू का रस डालें और चलाएं। मिश्रण जमने लायक होने पर गैस बंद कर दें।
 
* हरा धनिया व कसा हुआ नारियल बुरका कर फलाहारी मोरधन (समा) का उपमा सर्व करें।