सम्बंधित जानकारी
- कब्ज और पेट के हाजमे के लिए लाभकारी है अमरूद का सूप
- घर पर ही पिज्जा बनाने की सबसे सरल विधि, यहां पढ़ें 10 आसान टिप्स
- बेसन की खस्ता चाट कचौरी, इतनी चटपटी कि इसे खाने के लिए हर समय ललचाएगा जी
- पनीर भुर्जी : स्वादिष्ट, मसालेदार और झटपट बनने वाली वेजिटेरियन रेसिपी, पढ़ें आसान विधि...
- लहसुन की चटनी है राजस्थान का प्रसिद्ध व्यंजन, चटपटी झन्नाट ऐसी कि आप भी कह उठेंगे आह मजा आ गया!
कैरी का पना : गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसंद किया जाता है यह पारंपरिक भारतीय पेय। Aam ka Panna
कैरी या कच्चे आम का पना एक पारंपरिक भारतीय पेय है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। जब गर्मियां अपने चरम पर हों तब आप 'पना' बनाकर पी सकते हैं। यह आपके शरीर को शीतलता व तरावट देता है और आपको गर्मी व लू से भी बचाता है। इसे बनाना ना केवल बेहद आसान है, बल्कि यह बहुत जल्दी भी बन जाता है।
तो आइए हम बनाते हैं आम का पना एक विशेष अंदाज में...
सामग्री :
300 ग्राम कच्चे आम (2-3 मीडियम आकार के), 2 छोटे चम्मच भुना जीरा पावडर, स्वादानुसार काला नमक, एक चौथाई छोटी चम्मच काली मिर्च, 100-150 ग्राम (1/2 - 3/4 कप) चीनी, 20-30 पुदीना की पत्तियां, सादा नमक आवश्यकतानुसार।
विधि :
पुराने समय में जब खाना चूल्हे पर बनाया जाता था, तब लोग कच्चे आम को चूल्हे की राख में दबा कर भून लिया करते थे और फिर इन भूने हुए कच्चे आमों से आम का पना बनाते थे।
आजकल हम कच्चे आम को उबाल कर पीस लेते हैं और फिर इससे आम का पना बना लेते हैं। लेकिन उबले हुए आमों को छील कर उनका गूदा निकालने की जगह कच्चे आमों को उबालने से पहले ही छील लेना ज्यादा सुविधाजनक होता है। आज हम आम का पना इसी तरीके से बनाएंगे।
इसके लिए सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर उन्हें छील लीजिए और फिर उनकी गुठलियों से गूदे को अलग करके एक-दो कप पानी में डालकर उबाल लीजिए।
अब मिक्सी में यह उबला हुआ गूदा, चीनी, काला नमक और पुदीने की पत्तियां डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिए और फिर इसमें एक लीटर ठंडा पानी मिला कर इसे छलनी में छान लीजिए।
आम का पना तैयार है। अब इसमें काली मिर्च व भूना हुआ जीरा पावडर डालकर अच्छे से मिलाइए और फिर बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा परोसिए। यदि आप चाहें तो इस आम के पने को पुदीने की पत्तियों से सजा कर भी परोस सकते हैं।
