सम्बंधित जानकारी
- कैसे बनाएं कैरी की खट्टी-मीठी चटनी, पढ़ें सरल विधि और उसके 4 फायदे
- घर पर बनाएं तुलसी चाय का मसाला, पढ़ें सामग्री और आसान विधि
- भोजन पचाने में जादुई असर करता है मट्ठा, गर्मियों में अवश्य करें इसका सेवन
- कैरी का पना : गर्मियों के मौसम में सर्वाधिक पसंद किया जाता है यह पारंपरिक भारतीय पेय
- घर पर ही पिज्जा बनाने की सबसे सरल विधि, यहां पढ़ें 10 आसान टिप्स
लाजवाब क्रंची नमकीन जलेबी। Jalebi Recipe
सामग्री :
उड़द मोगर का आटा 250 ग्राम, 2 टुकड़े पानी में भिगी डबल रोटी, 2 कप तेल अथवा घी, 2 बड़े चम्मच मक्खन, एक कटोरी पिसे मूंगफली के दाने, पाव कटोरी सफेद तिल, आधा चम्मच काली मिर्च पावडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर, नमक स्वादानुसार।
विधि :
सबसे पहले उड़द का आटा, पिसी मूंगफली, तिल और डबल रोटी को मिलाकर नरम आटे की तरह गूंथ लें।
अब 10-15 मिनट के लिए ढंक कर रख दें।
फिर आटे की लोइयां बना लें।
हर लोई को पतला बेलकर रोल करें और उसको जलेबी के आकार में घुमाती जाएं।
अब एक कड़ाही में घी गरम करें, जलेबी का आकार जब हथेली भर हो जाए तो उसको गरम घी में तलती जाएं।
इसी तरह सभी जलेबियां बना कर तल लें।
अब घर आए मेहमानों को चाय के साथ नाश्ते के तौर पर लाजवाब क्रंची नमकीन जलेबी पेश करें।
