सम्बंधित जानकारी
- महर्षि महेश योगी की जयंती, जानें इस महान शांतिदूत के बारे में
- समावेशी भाषा के रूप में हिन्दी
- विश्व हिन्दी दिवस पर विशेष: लोकमंगल की कामना की भाषा है 'हिन्दी'
- Pravasi Bharatiya Divas: कब हुई प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत, 2025 में कहां मनाया जाएगा, पढ़ें खास जानकारी
- National Farmers Day 2024 : किसान दिवस आज, जानें चौधरी चरण सिंह के बारे में
76th Republic Day : गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन में निबंध
जानिए गणतंत्र दिवस का इतिहास, क्यों है राजपथ की परेड खास और क्या है भारत के नागरिकों के अधिकारों का महत्व
26 January 2025 10 Lines Speech : गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। यह दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में संविधान लागू होने की याद दिलाता है। गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी स्वतंत्रता, लोकतंत्र और भारतीय संविधान के महत्व का प्रतीक है। इस दिन को पूरे देश में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है।
1. 1947 में आजादी मिलने के बाद, हमारे देश को एक मजबूत संविधान की जरूरत थी। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को स्वीकार किया, और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
2. यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित किया था।
3. 26 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। इस दिन हमारा देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। भारतीय संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिए और देश को एक नया स्वरूप दिया।
4. डॉ. भीमराव अंबेडकर ने कहा था : संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, यह जीवन का एक मार्गदर्शक है।
5. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली के राजपथ पर आयोजित होता है। राष्ट्रपति ध्वजारोहण करते हैं और परेड का निरीक्षण करते हैं। इस परेड में भारतीय सेना, नेवी और वायुसेना की ताकत, विविध सांस्कृतिक झांकियां, और स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम देखे जाते हैं।
6. यह दिन हमें उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी और संविधान को लागू करने के लिए अपना बलिदान दिया।
7. गणतंत्र दिवस केवल झंडा फहराने या परेड देखने का दिन नहीं है। यह हमें अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराता है।
8. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों का सम्मान करें और अपने कर्तव्यों का पालन करें।
9. हमें गर्व होना चाहिए कि हम एक ऐसे देश के नागरिक हैं, जहां हमें अपनी राय और विचारों को रखने की और अपने सपनों को पूरा करने की स्वतंत्रता है।
10. आइए, इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम देश की प्रगति और विकास में अपना योगदान देंगे।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
