शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. Benefits of drinking buttermilk
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 जून 2023 (18:59 IST)

Health Tips : धमनियों में नहीं होगा कोलेस्ट्रॉल, छाछ में मिलाकर पिएं मात्र 1 चीज

Health Tips : धमनियों में नहीं होगा कोलेस्ट्रॉल, छाछ में मिलाकर पिएं मात्र 1 चीज - Benefits of drinking buttermilk
Chach pine ke fayde : धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमने से खून में थक्के जमने लगते हैं तो हार्ट अटैक का कारण बनते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे परंपरा से हम जानते आए हैं परंतु फिर भी हमें डॉक्टर की सलाह से ही यह नुस्खे आजमाना चाहिए। कहते हैं कि छाछ पीने के कई फायदे हैं परंतु यह यदि इसमें आपने एक चीज मिला ली तो यह कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोक देगा।
 
छाछ पीने के फायदे:-
  • गर्मी में छाछ पीने के कई फायदे हैं। यह पेट की गर्मी को छांटती हैं।
  • छाछ पीने से पेट साफ होता है और कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
  • छाछ का सेवन भुने जीरे के साथ किया जाए, तो पाचन अच्छे से होता है।
  • मोटापा अधिक होने पर छाछ को छौंककर सेंधा नमक डालकर पीने से फायदा होता है।
  • उच्च रक्तचाप होने पर गिलोय का चूर्ण मट्ठे के साथ लेना चाहिए। 
  • सुबह-शाम मट्ठा या दही की पतली लस्सी पीने से स्मरण शक्ति तेज होती है।
  • बार-बार हिचकी आने की समस्या हो, तो छाछ में एक चम्मच सौंठ डालकर सेवन करना लाभदायक होगा।
  • ऊल्टी आने या जी मचलाने पर छाछ में जायफल घिसकर इसके मिश्रण को पीने से लाभ मिलता है
  • अगर आप अत्यधिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो नियमित छाछ का सेवन आपके लिए लाभदायक होगा।
  • वहीं शरीर के साथ-साथ दिमाग की गर्मी को कम करने में भी छाछ का सेवन लाभप्रद है।
 
छाछ में एक चीज मिलाकर पीने से होगा कोलेस्ट्रॉल दूर:
हाई कोलेस्ट्रॉल में छाछ में 1 चम्मच इसबगोल भूसी मिलाकर रख दें। 1 घंटे बाद उसे पिएं।
आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें काला नमक, नमक और जीरा पाउडर मिक्स करके मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
Recipe: घर पर फ्रेंच फ्राई बनाने की विधि