1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. Benefits of drinking ghee milk at night

Health Tips : रात को दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, होगा पेट पूरी तरह से साफ

rat me ghee ka dudh pine ke fayde
Health Tips for Constipation : यदि आपको कब्ज बनी रहती है। सुबह अच्छे से पेट साफ नहीं होता है। दो या तीन बार जाने पर ही राहत मिलती है और कई बार तो एक दिन छोड़कर जाना पड़ रहा है तो यह रोग कभी भी गंभीर बीमारी को जन्म दे सकता है। इसके इलाज के लिए कई सस्ते घरेलू उपाय है परंतु लोग निरंतर करते नहीं है इसलिए समस्या वहीं की वहीं बनी रहती है, इसीलिए हम लाएं है बहुत ही सस्ता और अचूक नुस्खा।
 
रात में घी वाला दूध पीने के फायदे | rat me ghee ka dudh pine ke fayde:
  • एक गिलास दूध में एक चम्मच देशी गाय के दूध का घी मिलाकर रात में पीने से सुबह तक पेट नरम हो जाता है और मोशन अच्छे से होते हैं।
  • डॉक्टर की सलाह से करीब एक माह तक घी के दूध का सेवन करने से पुरानी कब्ज भी दूर होकर पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है।
  • इस दूध को पीने से जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।
  • दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देता है। इससे पैरों की अकड़न भी दूर होती है।
  • घी मिला दूध पीने से अल्सर और एसिडिटी की समस्या खत्म होती है।
  • इस दूध के सेवन से छाती की जलन भी दूर हो जाती है।
  • इस दूध को इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। 
  • यदि इस दूध में हल्दी भी मिला दी जाए तो यह कई तरह के लोग में लाभदायक है।
अगला लेख
क्या हर रोज 10,000 steps चलना जरूरी है?