सम्बंधित जानकारी
- भोजन के बाद सौंफ खाने के 9 बेहतरीन फायदे और जबरदस्त नुस्खे
- गर्मी में भी कूल त्वचा पाना है तो ये 10 नुस्खे आजमाएं
- सिर दर्द सताए तो घर बैठे ये ट्रिक्स आजमाएं, जरूर मिलेगी राहत
- आपकी रसोई में मौजूद हैं बीमारियों से लड़ने के लिए ये 7 असरदार एंटीबायोटिक्स
- लूज मोशन से आ रही है कमजोरी, तो इन 5 चीजों का सेवन करें
बिना किसी नुकसान इन 5 नुस्खों से पाएं गंजेपन से छुटकारा
कई पुरुष कम उम्र से ही गंजेपन का शिकार होने लगते है। वैसे आमतौर पर ये समस्या पुरुषों में ही अधिक पाई जाती है। कभी किसी हिस्से के बाल पूरी तरह से गायब होने लगते है, तो कई बार पूरे सिर में ही गंजापन आ जाता है। हम आपको कुछ ऐसे आसान से घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो गंजेपन की समस्या को रोकने में मदद करेंगे -
1 आप हरे धनिये के रस से नियमित अपने सिर की मालिश करें।
2 आप आंवला पॉवडर में नारियल या चमेली का तेल मिलाएं और इस मिश्रण से सिर पर मालिश करें। ये उपाय भी गंजेपन से छुटकारा पाने में मददगार साबित होगा।
3 आंवले का नियमित किसी भी रूप में सेवन करें।
4 अनार के दानों, पत्तों और छिलकों को एक साथ पीस लें। अब इस पेस्ट में सरसों का तेल मिलाएं और इसे हल्की आंच पर पकाएं। जब सब चीजें पक जाएं और तेल बच जाए, तो इसे छान कर रख लें। अब इस तेल को नियमित रूप से बालों में लगाएं। इससे भी मदद मिलेगी।
5 नीम के तेल की 4-4 बूंदें नाक के दोनों छेदों में नियमित एक माह तक डालें।
