1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. आप और आपका घर
  4. decoration by Rangoli

अपना आंगन यूं सजाएं फूलों की रंगोली से...

अपना आंगन यूं सजाएं फूलों की रंगोली से
रंगोली केवल व्रत-त्योहार पर ही नहीं बनाई जाती, बल्कि इसे घर के बाहर व अंदर हमेशा ही बनाया जा सकता है। रंगोली से सजा घर-आंगन हमेशा ही सुंदर दिखता है। आइए जानते हैं कि फूलों की रंगोली से कैसे आप अपने आशियाने को सजा सकती हैं। 
 
1. जिन भी अलग-अलग रंगों के फूलों से आप रंगोली बनाना चाहती हैं, वे ले आएं जैसे हरे, सफेद, पीले, केसरिया, गुलाबी रंगों के फूल।
 
2. अब एक कैंची से फूलों की छोटी-छोटी कतरनें काट लें।
3. अब एक पेंसिल व चॉक लें और साफ जगह पर, जो डिजाइन आप बनाना चाहती हैं, वे बना दें।
 
4. अब डिजाइन के अंदर अलग-अलग रंगों की फूलों की कतरन भर दें।
 
5. डिजाइन को भरते हुए बाहर से अंदर की ओर भरें यानी बाहरी बॉर्डर को पहले भरें फिर अंदर की ओर भरते चलें। आपकी फूलों की खूबसूरत रंगोली तैयार है।