1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. Lunar Eclipse on Holi 2024 Holi par chandra grahan effects sutak kaal time

Lunar Eclipse on Holi 2024: होली पर कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण, होली मनाएं या नहीं?

Lunar Eclipse on Holi 2024
Lunar Eclipse on Holi 2024
Holi par chandra grahan 2024 : इस वर्ष 2024 में करीब 100 साल बाद सोमवार के दिन होली पर चंद्र ग्रहण का साया है। कई लोगों के मन में होगा कि होली पर चंद्रग्रहण है तो होली खेलना चाहिए या नहीं? चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा। हमें होली मनाना चाहिए या नहीं। आओ जानते हैं इस संबंध में खास जानकारी।
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 24 मार्च 2024 को सुबह 09:54 बजे से। इस दिन रात में होलिका दहन होगा।
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 25 मार्च 2024 को दोपहर 12:29 बजे तक। इस दिन दिन में होली मनाई जाएगी।
 
चंद्र ग्रहण प्रारंभ : 25 मार्च 2024 सुबह 10:24 से।
चंद्र ग्रहण समाप्त : 25 मार्च 2024 दोपहर 03:01 पर।
चंद्र ग्रहण की अवधि : इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 36 मिनट होगी।
सूतक काल : यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा तो इसका सूतकाल भी मान्य नहीं होगा। जहां चंद्र ग्रहण नजर आता है वहां पर 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है और मोक्ष काल तक यह रहता है।
होली का पर्व मनाएं या नहीं : होली का पर्व 25 मार्च सोमवार के दिन ही मनाया जाना चाहिए और होली का त्योहार मनाए जाने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। पूर्णिमा तिथि की समाप्ति के बाद होली की पूजा किसी शुभ मुहूर्त में की जा सकती है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
lunar eclipse 2024 : 4 घंटे और 36 मिनट के उपच्छाया चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर होगा असर, करें 5 अचूक उपाय