शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. चंद्र ग्रहण
  4. Penumbral lunar eclipse 2024
Written By WD Feature Desk

lunar eclipse 2024 : इन जगहों पर 4 घंटे 36 मिनट तक नजर आएगा धुंधला चंद्र ग्रहण

Moon Eclipse 2024
Penumbral lunar eclipse 2024: होली पर इस बार चंद्र ग्रहण होगा। 25 मार्च 2024 सोमवार इस ग्रहण को धरती के कुछ भागों से देखा जा सकता है। इस चंद्र ग्रहण को उपच्छाया यानी उपछाया चंद्रग्रहण कहा जा रहा है। सुबह 10:24 बजे से दोपहर 03:01 बजे तक यह चंद्र ग्रहण रहेगा।
उपच्छाया चंद्र ग्रहण प्रारंभ:- भारतीय समय अनुसार 25 मार्च 2024 सुबह 10:24 से।
उपच्छाया चंद्र ग्रहण समाप्त:- इंडियन टाइम अनुसार 25 मार्च 2024 दोपहर 03:01 पर।
उपच्छाया चंद्र ग्रहण की अवधि:- इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 36 मिनट होगी।
Chandra grahan 2024 on Holi
क्या है उपछाया चंद्र ग्रहण : उपछाया ग्रहण अर्थात वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं होगा। मतलब यह ग्रहण ऐसी स्थिति में बनता है जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर उसकी उपछाया मात्र पड़ती है। उपछाया अर्थात वास्तविक छाया नहीं बल्कि एक धुंधली सी छाया नजर आती है। मतलब यह कि ग्रहण काल में चंद्रमा कहीं से कटा हुआ होने की बजाय अपने पूरे आकार में नजर आएगा, लेकिन धुंधला सा।
हालांकि प्रत्येक चंद्र ग्रहण के प्रारंभ होने से पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में ही प्रवेश करता है, जिसे चंद्र मालिन्य या अंग्रेजी में पेनुम्ब्रल (Penumbra) कहा जाता है। उसके बाद ही चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया (Umbra) में प्रवेश करता है, तभी उसे चंद्रग्रहण कहते हैं। पेनुम्ब्रल अवस्था में चंद्रमा का बिंब काला होने की बजाए धुंधलासा नजर आएगा।
यहां धुंधला नजर आएगा चंद्र ग्रहण : यह उपछाया चंद्रग्रहण भारत से नहीं दिखाई देगा। यह यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर हिस्से, नॉर्थ एवं ईस्ट एशिया और अफ्रीका के अधिकतर हिस्से, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका के क्षेत्र में दिखाई देगा। उपछाया होने के कारण यह धुंधला नजर आएगा।
ये भी पढ़ें
Lunar eclipse on Holi 2024 : होली पर चंद्र ग्रहण, करें इन 4 मंत्रों का जाप तो होगा शुभ