सम्बंधित जानकारी
- lunar eclipse 2024: चंद्र ग्रहण के पीछे की कहानी क्या है? पढ़ें पौराणिक कथा
- चंद्र ग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर शुभ और किन पर अशुभ रहेगा?
- Lunar eclipse 2024 : 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण, क्या करें और क्या नहीं
- lunar eclipse 2024 : चंद्र ग्रहण पर निबंध
- Lunar eclipse on Holi 2024 : होली पर चंद्र ग्रहण, करें इन 4 मंत्रों का जाप तो होगा शुभ
Lunar eclipse 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, 5 राशियों की करियर, नौकरी और व्यापार में होगी उन्नति
Holi par chandra grahan 2024 : ज्योतिष मान्यता के अनुसार इसे बार 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया है यानी ग्रहण के साए में होली मनाई जाएगी। होलिका दहन 24 मार्च को और रंगवाली होली 25 मार्च को मनाएंगे। ज्योतिषी गणना के अनुसार 1924 में भी होली के दिन चंद्रग्रहण लगा था। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा परंतु इसका प्रभाव सभी राशियों पर रहेगा।
होली के दिन भद्रा काल दिल्ली टाइम अनुसार:-
भद्रा पूंछ- शाम 06:33 से रात्रि 07:53 तक।
भद्रा मुख- रात्रि 07:53 से रात्रि 10:06 तक।
प्रदोष के दौरान होलिका दहन भद्रा के साथ
होलिका दहन शुभ मुहूर्त- 24 मार्च रात्रि 11:13 से 12:27 के बीच।
चूंकि होलिका दहन रात में होता है इसलिए 24 की रात को होलिका दहन और 25 को रंगवाली होली रहेगी।
कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण : 25 मार्च 2024 यानी होली पर उपच्छाया चंद्र ग्रहण रहेगा जिसका पहला स्पर्श काल भारतीय समयानुसार सुबह 10:24 बजे, परमग्रास दोपहर 12:43 बजे और उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श काल दोपहर 03:01 बजे रहेगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 36 मिनट होगी।
5 राशियों पर होली से संयुक्त चंद्र ग्रहण का प्रभाव शुभ रहेगा
1. मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। नौकरी या व्यापार के विभिन्न प्रयासों में सफलता की उच्च संभावना है। इसके अलावा, आपके रिश्ते, विशेष रूप से आपके जीवन साथी के साथ, पनपने के लिए तैयार हैं।
2. वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ होने के योग बनेंगे। व्यापार में सकतर्कता से काम लेना होगा लेकिन यह भी सही है कि दोगुना लाभ होगा। नौकरी में तरक्की करेंगे।
3. सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को सुख की प्राप्ति होगी। यह चंद्र ग्रहण आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। हालांकि यदि आपने अपना व्यवहार सही नहीं रखा तो मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आके कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता सता सकती है। विवादों से दूर रहें। दान पुण्य करें। नौकरी और व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
4. धनु राशि : धनु राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्रों और प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन कड़ी मेहनत करना होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
5. मकर राशि : मकर राशि के जातकों को धन लाभ होने के योग बनेंगे। वाहन खरीदना चाहते हैं तो उस दृष्टि से चंद्र ग्रहण अनुकूल रहेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। हालांकि रिश्तों को लेकर थोड़ा विवाद रहेगा।
