suvichar
Mon, 2 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. webdunia blog

फादर्स डे स्पेशल : टेलीफोन की घंटी

फादर्स डे स्पेशल
पडोसी के घर में बज रही है घंटी 
शायद बेटे का फोन होगा 
टीवी की आवाज धीमी कर दी है पत्नी ने 
प्रेशर कुकर उतार लिया है गैस पर से
कान दीवारों से सट गए हैं
अभी कोई कहेगा- 
फोन आया है पचमढ़ी से
 
पडोसी के घर पर 
पडा है आज ताला 
और बन्द घर में गूंज रही है 
बेटे की आवाज।