1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Hindi Poem on Yoga Day

योग दिवस पर कविता : योग से सुंदर बनें

Hindi Poem on Yoga Day
योग करें हम योग करें 
जीवन का सदुपयोग करें 
 
* योग से सुंदर बनें 
योग से सुदृढ़ बनें 
योग से ही सफल रहें 
योग करें हम योग करें 
 
* योग से मन स्वच्छ हो 
योग से तन स्वस्थ हो 
योग पर ना धन खर्च हो 
योग करें हम योग करें 
 
*आसनों को आजमा लें  
आरोग्य का हाथ थाम लें 
रोग का ना नाम लें 
योग करें हम योग करें ... 

 
 
लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य
ये भी पढ़ें
नियमित योग से पाएं ये 6 बेहतरीन लाभ