सम्बंधित जानकारी
- Long Jokes in Hindi: हीरालाल का भोलापन आपको हंसा देगा
- एक खूबसूरत लड़की और गुप्ता जी का ब्रेकअप : यह चुटकुला नहीं है
- बराती हो या घराती : कोरोना काल की पार्टी का मजेदार जोक
- चुटकुले के बाद का मजेदार चुटकुला : पड़ोसन ने तुम्हारे लिए hello कहा है
- वीर तुम अड़े रहो, रजाई में पड़े रहो : रजाई धारी सिंह 'दिनभर' की फनी कविता
Long Hindi Jokes : नई मां का यह चुटकुला पढ़कर हंसी नहीं रूकेगी
बच्चे की पैदाइश के बाद डिलीवरी रूम से निकले एक घंटा बीत जाने पर औरत को अभी-अभी होश आया!
बदन में ताक़त बिलकुल ख़त्म हो गई थी …करवट लेना तो दूर की बात हिलने में भी बेपनाह दिक्कत हो रही थी!
उसने बड़ी मुश्किल से दाहिने हाथ को हरकत दी, कुछ टटोला, हाथ को कुछ महसूस नहीं हुआ
फिर बाएं हाथ को हरकत देने की कोशिश की…कुछ नहीं हाथ लगा. वह बेचैन हो गई.... खयाल आया कहीं नीचे लुढ़क के गिर तो नहीं गया! ओह खुदाया…!
हिम्मत जुटा कर बमुश्किल पलंग के नीचे देखा, नीचे भी नहीं …
मन में घबराहट होने लगी…माथे पर पसीने की बूंदें नुमाया हो गई
दूर खड़ी नर्स को इशारे से बुलाया …होंठ हिले पर अल्फ़ाज़ नहीं निकल सके.
नर्स ने औरत की घबराहट महसूस कर ली…उसकी आंखें भी नम हो गई…आखिर वह भी मां थी, और मां की तड़प को कैसे ना समझ पाती?
दौड़ कर इन्क्यूबेटर रूम से नए जन्मे बच्चे को लाकर उस मां के हाथों में थमाते हुए कहा, “मैं समझ सकती हूं लो …जी भर के देख लो.”
औरत अपनी तमाम हिम्मत जुटा कर माथा पोंछते हुए बोली …
“बहुत शुक्रिया, लेकिन मैं तो अपना मोबाइल ढूंढ रही थी…
फेसबुक पर स्टेटस् लगाना है कि मैं मां बन गई”
सचमुच इस दुनिया का अब कुछ नहीं हो सकता …
अगला लेख
