बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Mast jokes in Hindi
Written By

एक खूबसूरत लड़की और गुप्ता जी का ब्रेकअप : यह चुटकुला नहीं है

जोक
एक खूबसूरत लड़की और गुप्ता जी में अफेयर चल रहा था....!
 
बात शादी तक पहुंचने वाली थी इससे पहले ही ???
 
एक दिन दोनों पार्क में बैठे हुए थे कि....
 
लड़की : क्या तुम्हारे पास मारूति कार है ? 
 
गुप्ता जी - नहीं...!
 
लड़की - क्या तुम्हारे पास फ्लैट है ?
 
गुप्ता जी - नहीं...!
 
लड़की - क्या तुम्हारे पास नौकरी है ?
 
गुप्ता जी - नहीं...!
 
 और....
 
फिर..... ब्रेक अप....!!
 
इधर....प्रेमिका के इस तरह चले जाने से गुप्ता जी उदास हो गए  और सोचने लगे कि....
 
जब मेरे पास 5-5
BMW कार हैं ...
तो, मुझे भला मारूति की क्या जरूरत है ? 
 
जब, मेरे पास खुद का इतना बड़ा बंगला है तो मुझे फ्लैट की क्या जरुरत है ???? 
 
और...
 
जब, मेरे पास 500 करोड़ टर्नओवर का अपना बिजनेस है और 400 लोग मेरे यहां नौकरी करते है तो फिर मुझे नौकरी की क्या जरूरत ???? आखिर, वो मुझे क्यों छोड़ गई ???
 
इसीलिए.... बिना पूरी बात जाने जल्दीबाजी में कोई फैसला नहीं करना चाहिए...! और.... सबको अपने स्टैन्डर्ड से नहीं परखना चाहिए क्योंकि हो सकता है वो आपकी सोच से ज्यादा बड़ा हो...