1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. चुटकुले
  4. Indori Funny Joke

20 लाख की जलेबी : इंदौर के खानपान का गणित लोटपोट कर देगा

जोक
इंदौर की जनसंख्या लगभग 35 लाख,इसमें से यदि 10% लोग भी यदि रोज पोहे खाते हैं और पोहा 15/- का है तो 52.50 लाख के पोहे
 
यदि इसमें 2 लाख लोग पोहे के साथ 10/- की जलेबी भी खाते हैं तो 20 लाख की जलेबी
 
इसके साथ यदि 1 लाख आदमी भी यदि कचोरी या समोसा खाते हैं तो 15 लाख का ये
 
करीब 2 लाख लोग नाश्ते के बाद चाय भी पीते है तो 6 से 12 लाख की चाय
 
अब रेस्टारेंट से बाहर निकलकर 1 लाख आदमी भी यदि सिगरेट/ गुटका लेते हैं तो औसत रूप से 20 लाख का ये
 
तो इस हिसाब से इंदौर की Good morning लगभग सवा करोड़ की होती है।
 
अभी तो शाम के पानी पताशे बाकी  है दोस्तों
जे राम जी की
अगला लेख
शर्तिया लोटपोट करेगा यह जोक : नंदू ने लिखा गब्बरसिंह पर निबंध