1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. आहार
  4. Urad ke laddu khane ke fayde

उड़द के लड्डू खाने के 10 फायदे | Urad ke laddu khane ke fayde

Benefits of eating urad laddus
Benefits of eating urad laddus: ठंड यानी सर्दी के मौसम में अक्सर लोग उड़द के लड्डू बनाकर खाते हैं। यह लड्डू उड़द की दाल, सूखे मेवे, छोटी इलाइची, गोंद आदि कई समग्री इसमें मिलाकर इस लड्डू को शुद्ध देसी घी से बनाया जाता है। उरद के लड्डू खाने के कई फायदे हैं। आओ जानते हैं 10 फायदे।
 
ताकत के लिए : यह लड्डू अक्सर शारीरिक ताकत बढ़ाने के लिए खाए जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को अक्सर यह खिलाएं जाते हैं। उड़द की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे ठंड में खाना फायदेमंद है। उड़द में मैग्नीशियम, कॉपर, जिंग, मैग्नीज, फास्फोरस, कैल्शियम समेत कई मिनरल्स होते हैं। उड़द के लड्डू में फायबर, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थायमिन, नियासिन, राईबोफ्‍लेविन, जिंक आदि कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
 
1. शरीर रहता है गर्म : एक उम्र के बाद सर्दी में अक्सर ठंड के कारण शरीर का खून चलना बंद हो जाता है और शरीर अकड़ जाता है। यह लड्डू शरीर को गर्म बनाए रखता है, क्योंकि उड़द दाल की तासीर गर्म होती है। सर्दियों के मौसम में उड़द के लड्डू खाने से सर्दी की समस्या नहीं होती है। 
 
2. इम्यून सिस्टम होता है मजबूत : उड़द दाल के लड्डू में देशी घी, सूखे मेवे, गुड़ आदि का इस्तेमाल इसे पौष्टिकता से भरपूर बनाता है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिसके चलते रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा होती है।
 
3. ब्लड प्रेशर करे नियंत्रित : ठंड में उड़द के लड्डू खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है क्योंकि उड़द दाल में सोडियम कम होता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर नॉर्मल रखने में मदद मिलती है।
 
4. वीर्य बढ़ाने में सहायक : आयुर्वेद के अनसार उड़द की दाल पुरुषों में वीर्य बढ़ाने में सहायक साबित हो सकती है। यानी उड़द दाल के लड्डू खाने से पौरुष शक्ति बढ़ती है। पुरुष वर्ग मर्दाना ताकत के लिए इसे खाते हैं।
5. हड्डियों का करता है मजबूत : उड़द के लड्डू का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इसके सेवन से बोन फ्रैक्चर का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
 
6. पतले लोगों के लिए फायदेमंद : वे लोग, जो बेहद पतले होते हैं, उन्हें उड़द की दाल के लड्डू खाने चाहिए। इससे मसल्स स्ट्रॉन्ग होती है। उड़द दाल शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती है।
 
7. दिल के लिए फायदेमंद : उड़द के लड्डू में मैग्नीशियम होता है, जो दिल संबंधी रोगों को भी दूर रखता है।
 
8. मानसिक तनाव होता है दूर : उड़द के लड्डू खाने से जहां शरीरिक की कमजोरी दूर होती है वहीं मेंटल हेल्थ में भी सुधार होकर मानसिक तनाव कम होता है।
 
9. खून होता साफ : इस लड्डू को खाने से खून साफ होता है और चेहरे पर कील मुंहासे नहीं होते हैं।
 
10. दिमागी ताकत बढ़ती है : उड़द के लड्डू खाने से दिमाग की क्षमता बढ़ती है और यह याददाश्त को भी मजबूत करता है।
अगला लेख
रात का खाना खाने के बाद 1 काम करें, खाना पचने लगेगा