सम्बंधित जानकारी
- Corona India Update: संक्रमण के 636 नए मामले, 3 मरीजों की मौत
- Corona India Update: भारत में कोविड-19 के 743 नए मामले, 7 मरीजों की मौत
- इस सूखे मेवे को खाने से 4 घंटे में ही खत्म हो जाएगा बैड कोलेस्ट्रॉल
- Corona को लेकर विशेषज्ञों की सलाह, बुजुर्ग और अन्य बीमारियों से पीड़ित पहनें मास्क
- देश में Corona के सब-वैरिएंट JN.1 के 162 मामले, INSACOG ने जारी किए आंकड़े
सर्दियों में अंजीर खाने के 10 बेहतरीन फायदे | Anjeer khane ke fayde
Anjeer khane ke fayde: अंजीर जितना स्वाद में अनूठा होता है उतना ही सेहत की दृष्टि से भी गुणकारी है। आओ जानते हैं इसके चमत्कारिक फायदे। भारतवर्ष में पुना के पास खेड़- शिवापुर नामक गांव के अंजीर दुनिया में सबसे अच्छे होते हैं।
1. अंजीर में अच्छी मात्रा में डाइट्री फाइबर होते हैं। यह पाचन तंत्र को ठीक करता है। इससे पेट भी साफ होता है। इसके लिए रात में 2-3 अंजीर पानी में भिगोकर
रखें और सुबह खा लें। इससे कब्ज, एसिडिटी, गैस, बवासीर या ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होती है। साधारण कब्ज की अवस्था में गरम दूध में सूखे अंजीर
उबालकर सेवन करने से प्रातःकाल दस्त साफ आता है।
2. अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इससे हड्डियों में दर्द और टूटने का खतरा भी दूर होता है।
3. अंजीर को आयरन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया का खतरा होता है। यानी खून की कमी हो जाती है और
इसको दूर रखने के लिए सूखे अंजीर से बेहतर कुछ भी नहीं है। अंजीर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।
4. अंजीर रक्तचाप को भी नियंत्रित रखने में सहायक है। अंजीर में फाइबर और पोटेशियम होते हैं जो उच्च रक्तचाप की संभावनाओं को कम करते हैं।
5. अंजीर का दूध पीने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। इसका सेवन करने से मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचते हैं। सर्दी, खांसी, खराश, बुखार होना। ठंड की
वजह से हड्डियों और जोड़ों में अधिक दर्द होने लगता है। इसलिए रोज एक गिलास अंजीर के दूध का सेवन करें। इससे हड्डियों में दर्द भी नहीं होगा और हड्डियां
भी मजबूत होगी।
6. सूखे अंजीर को उबालकर अच्छी तरह पीसकर यदि गले की सूजन या गांठ पर बांधा जाए तो शीघ्र ही लाभ होता है।
7. मधुमेह रोग में अन्य फलों की तुलना में अंजीर का सेवन विशेष लाभकारी होता है।
8. किसी प्रकार का बाह्य पदार्थ यदि पेट में चला जाए तो उसे निकालने के लिए अंजीर को अधिक मात्रा में सेवन करना उपयोगी होता है।
9. क्षय रोग, दमे या अस्थमा की बीमारी में प्रातःकाल सूखे अंजीर का सेवन पथ्यकारक माना गया है।
10. ताजे अंजीर खाकर ऊपर से दूध पीना अत्यंत शक्तिवर्धक एवं वीर्यवर्धक माना गया है।
