डायबिटीज मरीजों के लिए वरदान हैं ये 3 तरह की रोटियां
डाइट में जरूर करें शामिल शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
best food for diabetes control
मधुमेह, जिसे आम भाषा में डायबिटीज कहा जाता है, एक ऐसा रोग है जो खराब खानपान और बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण हो सकता है। डायबिटीज के मरीज अगर अपने खानपान में सुधार नहीं करते हैं तो इससे उनके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है, जिससे कई और समस्याएं हो सकती हैं।
डायबिटीज में किसकी रोटी खानी चाहिए? Which Chapati Atta Is Best For Diabetics
राजगिरा आटा - Rajgira/Amaranth Flour:
राजगिरा का आटा डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है। राजगिरा का इस्तेमाल व्रत के दौरान किया जाता है। राजगिरा को रामदाना (Ramdana) और अमरंथ (Amaranth) भी कहा जाता है। राजगिरा के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा होती है, ऐसे में यह आटा शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
रागी आटा - Ragi Flour
रागी को मंडुआ भी कहा जाता है, इसके आटे (mandua ka atta) की रोटी डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभप्रद हो सकती है। पहाड़ों पर खाने में रागी का इस्तेमाल कई अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। रागी में कैल्शियम और आयरन के साथ फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है।
रोटी के अलावा रागी के आटे से डोसा, चीला और लड्डू भी बनाए जा सकते हैं। डायबिटीज के मरीज शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रागी के आटे को अपनी डाइट में शामिल करने से उन्हें अनेक फायदे मिल सकते हैं।
डायबिटीज के रोगियों को ब्लड शुगर लेवल के साथ वजन को भी कंट्रोल में रखना होता है, ऐसे में जौ का आटा उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जौ का आटा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन, मैग्नीशियम के साथ कैल्शियन और प्रोटीन से भरपूर होता है और डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
जौ में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। वजन कंट्रोल करने के लिए भी जौ का आटा असरदार होता है।
(Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

