1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. You must add some sweet to breakfast

स्वस्थ रहने के लिए कुछ मीठा खाकर करें दिन की शुरुआत

स्वस्थ रहने के टिप्स
शायद ही कोई ऐसा हो जिसे मीठा खाना न पसंद हों लेकिन यदि बात वजन कम करने हों तब बात अलग है। आयुर्वेद के अनुसार आपके सुबह के नाश्ते में कुछ मीठा भी जरुर शामिल होना चाहिए। नाश्ते में मीठा शामिल करने के कई फायदे है। आइए, जानते हैं- 
 
1. रात के भोजन और सुबह के नाश्ते के बीच लंबा अंतराल हो जाता है। सुबह आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा की जरूरत होती है, जसकी पूर्ती कुछ मीठा खाने से जल्दी होती है।
 
 
2. आपको नाश्ते में कुछ एसा मीठा खाने हैं जिसमें नेचुरल शुगर हो उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होना चाहिए। 
3. ग्लाइसेमिक इंडेक्स वह आंकड़ा होता है, जो दर्शाता है कि कोई भी खाद्य पदार्थ कितनी जल्दी या धीरे-धीरे शरीर में ग्लूकोज लेवल को बढ़ाता है। नेचुरल शुगर वाले खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे आपके शरीर को उर्जा देते है।

 
4. सुबह-सुबह मीठा खाने से हमारा शरीर पूरे दिन ऐक्टिव रहता है और ऐनर्जी की कमी महसूस नहीं होती।
 
5. आपको हेल्दी रहने के लिए सुबह के नाश्ते में 5 बादाम, 1 अखरोट और 1 सूखा अंजीर भी जरूर शामिल करना चाहिए।