1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Which perfume to wear in summer

गर्मी के मौसम में कौनसे इत्र का उपयोग करना चाहिए?

Summer Fragrances
इत्र की सुगंध का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। यह मानसिक और शारीरिक दोनों की ही सेहत के लिए यह फायदेमंद है। कई रोगों में सुगंध से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार किसी भी ग्रह के बुरे प्रभाव को सुगंध के द्वारा अच्छे प्रभाव में बदला जा सकता है। हर मौसम का अपना एक इत्र होता है। आओ जानते हैं कि गर्मी के मौसम में कौनसे इत्र का उपयोग करें।
 
चंदन : गर्मी में अक्सर चंदन का इत्र लगाया जाता है। इसका उपयोग शीतलता प्रदान करता है। यह मानसिक शांति प्रदान करता है।
 
केवड़ा : इसकी खुशबू से ही वातावरण ठंडा महसूस होता है। 
 
मोगरा : इसका इत्र बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। यह दिनभर तरोताजा रखता है।
 
हरसिंगार : यह मन को हमेशा प्रसन्न और शांत बनाए रखता है।
 
खस : चंदन के बाद खस के इत्र को ठंडक प्रदान करने वाला माना जाता है। यह गर्मी में सुकून देता है।
 
इसके अलावा फूलों की महक वाले कई इत्र हैं जो गर्मियों के अनुकूल होती है- जैसे, गुलाब, चम्पा, बेला, जैस्मीन, रातरानी आदि। 
अगला लेख
हमेशा फिट और जवान बने रहने के 5 चमत्कारिक उपाय कौन से हैं?