1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. World Health Day 2023 Tips

विश्‍व स्वास्थ्य दिवस पर अपनाएं ये 13 ट्रिक्स और जीवन को बनाएं खुशहाल

World Health Day 2023 Tips
आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हमें यह शिक्षा देता हैं कि हमें हमेशा स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहिए। कहा भी जाता हैं 'एक तंदुरुस्ती हजार नियामत'। सचमुच अगर सेहत का खजाना आपके साथ है तो दुनिया की कोई दौलत उसकी बराबरी नहीं कर सकती। 
 
एक बड़ी प्रसिद्ध अंग्रेजी कहावत है कि अगर आपने धन खोया है तो कुछ नहीं खोया है लेकिन स्वास्थ्य खोया है तो कुछ खोया है, जबकि चरित्र खोने पर आप सब कुछ को देते हैं।

आइए आज इस खास दिवस पर हम अपने लिए कुछ संकल्प लें, ताकि हम सभी जीवन भर स्वस्थ, मस्त और खुशहाल बने रहें। 
 
1. नहाना, खाना और सोना ये तीन काम हमेशा समय से करें। 
 
2. सुबह जल्दी उठें। 
 
3. प्राणायाम करें। 
 
4. पेट साफ रखें। 
 
5. खूब हंसे और हंसाए।
 
6. मुसीबतों का हिम्मत से सामना करें। 
 
7. खेलकूद में रूचि बढ़ाएं। 
 
8. खान-पान के प्रति लापरवाही ना रहें और ना ही आवश्यकता से अधिक आहार लें।
 
9. फलों से दोस्ती करें। 
 
10. तनाव मुक्त रहें। 
 
11. ईश्वर के प्रति आस्थावान रहें। 
 
12. दूसरों की मदद करें यह मन को संतोष देगा। 
  
13. तनाव से दूरी बनाए रखें। 
 
इन टिप्स और ट्रिक्स को अपना कर आप जीवन को खुशहालीपूर्वक जी सकते हैं और सेहतमंद बने रह सकते हैं।

अगला लेख
जिसने अतीक का आतंक देखा, वो कल्‍पना भी नहीं कर सकता कि उसे सजा भी होगी