सम्बंधित जानकारी
- Monsoon Weight Loss Tips : बारिश में बढ़ रहे वजन को कम करने के लिए आजमाएं 7 नुस्खे
- बारिश के मौसम में डेंगू से ऐसे रहे ‘सतर्क’, जान लीजिए लक्षण और बचने के तरीके
- क्या अंडे और दूध का एक साथ सेवन करना मना है ? जानिए Experts से
- परमानेंट टैटू से हो गए हैं बोर, इन 5 आसान तरीके से हटाएं
- Weight Loss: चाय को कहे बाय, और पीजिए banana tea
ये 5 चीजें खाली पेट खाने पर फायदे की जगह होगा नुकसान
सुबह की शुरुआत में आप क्या खाते हैं इससे आपके दिनभर का भी मूड तय होता है। जी हां, एक हेल्दी और ऊर्जावान दिन के लिए अपने खानपान पर बहुत निर्भर करता है। इसलिए कहते हैं ब्रेकफास्ट इज किंग। कई बार अधिक व्यस्तता के कारण जो हाथ में आ जाता है वह खा लेते हैं। और काम पर निकल जाते हैं। लेकिन कई शोध भी यह साबित कर चुके हैं कि कभी भी ब्रेकफास्ट नहीं छोड़ना चाहिए। लेकिन सुबह कुछ भी नहीं खा लेना चाहिए। तो चलिए जानते हैं सुबह आपको क्या नहीं खाना चाहिए-
1. टमाटर- टमाटर स्किन और सेहत दोनों के लिए बहुत अच्छा है लेकिन भूलकर भी इसका सेवन सुबह-सुबह नहीं करना चाहिए। दरअसल टमाटर के एसिडिक नेचर होने के कारण पेट को नुकसान हो सकता है। इसे खाली पेट खाने से पेट दर्द या अल्सर भी हो सकता हैं।
2. कार्बोनेटेड डिंक्स- दरअसल कार्बोनेटेड डिंक्स का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं हैं। लेकिन अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो पेट में एसिड की मात्र बढ़ जाती है। जिससे पेट में अल्सर होने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।
3 सलाद को कहे बाय- जी हां, सेहत के लिए सलाद बहुत अच्छी चीज है। लेकिन इसका गलत सेवन करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसका सेवन करने से पाचन में मदद मिलती, वजन कम करने में भी मदद करता है लेकिन गलत तरीके के खाने से से पेट में एसिडिटी की समस्या होने लगती है।
