• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Today World Coconut Day
Written By

World Coconut Day: आज विश्व नारियल दिवस, जानें 2023 की थीम और उपयोग के बारे में

World Coconut Day: आज विश्व नारियल दिवस, जानें 2023 की थीम और उपयोग के बारे में - Today World Coconut Day
2 September 2023 Coconut Day : प्रतिवर्ष विश्‍व नारियल दिवस 2 सितंबर को मनाया जाता है। सेहत और धार्मिक दृष्टि से भी नारियल का बहुत महत्व है। हिन्दू धर्म में इसे 'श्रीफल' कहा जाता है। नारियल का पूजा-पाठ के दौरान जहां देवी-देवता को चढ़ाने में उपयोग किया जाता है, वहीं खाने में भी नारियल का बहुत तरह से प्रयोग किया जाता है। हर घर में सेहत और सौदर्य के दृष्टि से भी नारियल पानी और नारियल तेल का उपयोग किया जाता है। 
 
इसीलिए नारियल के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए ही सन् 2009 से नारियल दिवस मनाया जा रहा है। अत: नारियल के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए ही नारियल दिवस मनाया जाता है। आइए यहां जानते हैं क्या है वर्ष 2023 में विश्व नारियल दिवस की थीम और नारियल के उपयोग के बारे में-
 
विश्व नारियल दिवस 2023 की थीम : World Coconut Day 2023 Theme 
 
 इस बार 15वां विश्व नारियल दिवस मनाया जा रहा हैं। इस वर्ष विश्व नारियल दिवस 2023 की थीम 'नारियल: एक स्वस्थ भविष्य और जीवन के लिए' (Coconut for a Healthy Future and Life) रखी गई है। जो कि इसके महत्व और स्वस्थ तथा संतुलित आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा नारियल होने को दर्शाती है।
 
नारियल के 12 उपयोग : Coconut Uses
 
1. नारियल के पानी को पीकर आप प्यास मिटा सकते हैं।
2. नारियल फल को खाकर आप भूख मिटा सकते हैं।
3. नारियल फल को जलाकर आप कुछ पका सकते हैं या उजाला कर सकते हैं।
4. नारियल की छाल या जटा से आप रस्सी या चटाई बना सकते हैं। 
5. इससे घरों के पाट अर्थात बर्तन भी बनाए जाते हैं।
6. नारिय की लकड़ी से आप चाहे तो फर्निचर भी बना सकते हो। 
7. इसके पत्तों से से पंखे, टोकरियां, चटाइयां आदि बनती हैं। 
8. नारियल की जटा से ब्रश और थैले भी बनाए जा सकते हैं।
9. नारियल की छाल या जटा को गद्दों में भी बरा जाता है।
10. नारियल से नारियल का तेल भी बनता है। इस तेल के कई उपयोग होते हैं।
11. नारियल की लकड़ी, छाल और फल की खोल को मिलाकर झोपड़ी भी बनाई जा सकती है।
12. नारियल की छाल या जटा से खस की टाट जैसी टाट भी बनाकर गर्मी से बचने के लिए दरवाजे या खिड़कियों में पर्दे की तरह लगा सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें
Teachers Day Gift Ideas: Amazon से 200 रुपए के अंदर खरीदें ये बेहतरीन गिफ्ट