कम नींद के कारण महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
disease due to lack of sleep
अगर ऐसा रोज़ होने लगे तो आपके शारीर में कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं जिससे आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। महिलाओं का शरीर पुरुषों से काफी अलग होता है इसलिए उन्हें अलग स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पद सकता है। अगर आप भी कम नींद लेते हैं या ठीक से नहीं सोते हैं तो आपको भी ये बीमारियां हो सकती हैं। चलिए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में......
1. PCOS की समस्या: PCOS यानी polycystic ovarian syndrome जो महिलाओं के पीरियड्स से संबंधित है। एक स्टडी के अनुसार यह पाया गया कि PCOS से पीड़ित महिलाएं obstructive sleep apnea से सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। इसमें आपका सांस लेने का ऊपरी हिस्सा ब्लॉक हो जाता है जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है और अच्छी नींद नहीं आती है।
2. मेंटल हेल्थ होत्ती है प्रभावित: नींद की कमी के कारण आपकी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है क्योंकि कम सोने से आपके दिमाग पर सीधा असर पड़ता है। नींद की कमी के कारण आपके दिमाग के सेल प्रभावित होते हैं क्योंकि आपका दिमाग लगातार काम करता है और ऐसे में पर्याप्त रेस्ट न मिलने के कारण आपके सेल प्रभावित होते हैं। इस कारण से आपके काम करने की क्षमता भी प्रभावित होने लगती है।
3. ब्रेस्ट कैंसर का खतरा: कम नींद लेने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे की संभावना ज्यादा होती है। स्टडी में पाया गया है कि कम नींद के कारण महिअलों में ब्रैस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। कम नींद के कारण आपकी बॉडी के सेल प्रभावित होते हैं जिससे आपके शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ता है। महिलाओं को पुरषों की तुलना में 20 मिनट अधिक नींद की ज़रूरत होती है।
4. हड्डियां होती हैं कमजोर: बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में हड्डियों की कमजोरी की समस्या होने लगती है। साथ ही महिलाओं को कमर दर्द व जुड़ों में दर्द की समस्या भी अधिक होती है। कम नींद के कारण आपकी हड्डियां भी प्रभावित होती है क्योंकि कम नींद के कारण आपका शरीर ज़रूरी पोषक तत्व को अब्सोर्ब नहीं कर पाता है।
5. डायबिटीज: महिअलों में डायबिटीज की समस्या भी अधिक होती है। नींद की कमी से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है क्योंकि अच्छी नींद न लेने से आपको न्यूट्रिशन की कमी हो जाती है जिससे मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ती है। इसके साथ ही कम नींद के कारण हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी आपको हो सकती हैं।

