नहीं आती है नींद? Sound therapy का करें इस्तेमाल, मिनटों में आएगी गहरी नींद
sound therapy for insomnia
क्या है साउंड थेरेपी?
साउंड थेरेपी एक प्रकार का म्यूजिक सेशन है। इस थेरेपी में आपको बहुत पीसफुल साउंड सुनाया जाता है। यह साउंड किसी भी चीज़ का हो सकता है। साउंड थेरेपी सेशन में थेरापिस्ट किसी खास बर्तन या इंस्ट्रूमेंट की मदद से साउंड सुनाता है। इस साउंड को सुनने के बाद आपको आसानी से नींद आ जाती है और आपका मंद रिलैक्स हो जाता है। आप घर पर भी साउंड थेरेपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बाज़ार में ज्यादा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।
कैसे करें घर बैठे साउंड थेरेपी
साउंड थेरेपी करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना ज़रूरी है। चलिए जानते हैं इन ज़रूरी स्टेप्स के बारे में...
1. सबसे पहले हाथ मुंह धोकर आराम से अपने बिस्तर पर लेट जाएं।
2. आपको योग के शबासन की तरह लेटना है।
3. इसके बाद अपने दोनों हाथों से अपने कानों को बंद कर लें।
4. इसके बाद हूंग...हूंगगग...करके एक साउंड क्रिएट करें।
5. कुछ ही देर में आपका दिमाग इस वाइब्रेशन से शांत हो जाएगा।
6. इसके बाद आप अच्छे से नींद ले सकते हैं।
क्या हैं साउंड थेरेपी के फायदे
1. स्ट्रेस और एंग्जायटी से राहत: साउंड थेरेपी की मदद से आपका दिमाग शांत होता है। साथ ही आपको स्ट्रेस और एंग्जायटी से भी राहत मिलती है। साउंड थेरेपी की मदद से आपके दिमाग में एक पॉज क्रिएट होता है जिसमे आप कुछ सोच नहीं सकते। इसलिए आप दिमाग ओवर थिंकिंग भी नहीं करता है।
2. अच्छी नींद: साउंड थेरेपी अच्छी नींद के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आपको नींद की समस्या है या स्ट्रेस के कारण आप सो नहीं पा रहे हैं तो आपको यह थेरेपी ज़रूर करनी चाहिए।
3. शरीर होता है रिलैक्स: साउंड थेरेपी के बाद आपका दिमाग हैप्पी हर्मोन रिलीज़ करता है जिससे आपका शरीर रिलैक्स होता है। साथ ही आपके मसल को भी आराम मिलता है।
