• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. bhumi pednekar weight loss diet
Written By

Bhumi Padnekar ने कैसे किया था 32 किलो वजन कम

bhumi pednekar weight loss diet
bhumi pednekar weight loss diet
'शादी के बाद लव स्टोरी शुरू नहीं होती, खत्म हो जाती है।' भूमि पेडनेकर का यह फेमस डायलॉग तो आपने सुना ही होगा। यह डायलॉग शुभ मंगल सावधान फिल्म का है। भूमि अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती के लिए भी भारत में काफी प्रचलित हैं। दम लगा के हईशा में भूमि अपनी एक्टिंग के लिए काफी फेमस हुई।न पर इस फिल्म के बाद भूमि ने अपना वज़न काफी कम किया। भूमि की हेल्दी बॉडी पर काफी चर्चा होती है। साथ ही हर कोई उनकी वेट लोस जर्नी जानना चाहते हैं। आपको बता दें कि दम लगा के हईशा फिल्म के बाद भूमि ने कुल 30-32 किलो तक वज़न कम किया है। हैरानी की बात यह है कि भूमि ने सिर्फ 4 महीने में 21 किलो तक वज़न कम किया था। चलिए जानते हैं भूमि के वेट लॉस सीक्रेट के बारे में...
 
क्या है भूमि पेडनेकर की वेट लॉस जर्नी
 
1. नाश्ते में खाती हैं ये चीज़ें: भूमि पतला होने के लिए नाश्ते में कई हेल्दी चीज़ें खाती हैं। चलिए जानते हैं इस डाइट के बारे में..
  • सुबह उठते ही भूमि सबसे पहले अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए एक गिलास गर्म पानी पीती हैं। खाली पेट गर्म पानी पीने से आपके शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है। 
  • इसके बाद भूमि नाश्ते में गर्म दूध के साथ मूसली खाती हैं। मूसली के साथ वह अलसी या सूरजमुखी के बीज डालती हैं। बीजों में कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। 
  • साथ ही भूमि नाश्ते में आटे की ब्रेड के साथ 2 अंडे ऑमलेट और एक फल खाती हैं। अंडों में काफी ज्यादा प्रोटीन होता है और साथ ही फल खाने से विटामिन की कमी पूरी होती है। 

bhumi pednekar weight loss diet
2. लंच में खाती हैं ऐसा खाना: अगर आप सोच रहें है कि भूमि लंच में सिर्फ सलाद या उबला हुआ खाना खाती होंगी तो आप बिलकुल गलत हैं। चलिए जानते हैं इनकी लंच डाइट...
  • भूमि लंच में सोया, चना, बाजरा, जवार या नचनी की रोटी खाती हैं जिसमें वाइट बटर होता है। रोटी के साथ भूमि दाल और सब्जी खाती हैं। 
  • इसके साथ ही भूमि घर में बना हुआ दही या छाछ लेती हैं। 
  • भूमि को चिकन बहुत पसंद है इसलिए लंच में कभी-कभी वह ग्रिल्ड चिकन, चिकन सैंडविच या ब्राउन राइस के साथ चिकन ग्रेवी खाना पसंद करती हैं। 
  • सलाद खाने के साथ भूमि ब्राउन ब्रेड के साथ भी सब्जियां खाती हैं। 
     
3. शाम का स्नैक्स: शाम को स्नैक्स के लिए भूमि बहुत हेल्दी डाइट मैनेज करती हैं। शाम को वह पपीता, जामफल, एप्पल या नाशपाती खाना पसंद करती हैं। इसके साथ ही ग्रीन टी और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करती हैं। 
 
4. ऐसा होता है डिनर: भूमि अपने डिनर में एक बड़ी कटोरी सलाद खाती हैं। साथ ही ग्रिल्ड पनीर या तोफू भी डाइट में शामिल होता है। इसके साथ ही भूमि स्टीम सब्जियां और ग्रिल्ड चिकन भी खाती हैं। 
 
5. डाइट के अलावा करती थी ये काम: भूमि ने अपना वेट लॉस जर्नी में शक्कर का बिलकुल सेवन नहीं किया। साथ ही वह नियमित रूप से जिम में कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। भूमि ने वज़न कम करने के लिए कभी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो नहीं की है। उन्होंने हेल्दी तरीके से अपना वज़न कम किया है। उनकी डाइट में न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में शामिल है। 
ये भी पढ़ें
फ्रिज में अदरक और लहसुन रखना सही है या गलत?