• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. can i eat food dropped on floor
Written By

क्या जमीन पर गिरा हुआ खाना सही है? क्या है 5 सेकंड नियम

can i eat food dropped on floor
can i eat food dropped on floor
अगर आपका खाना नीचे गिर जाता है तो क्या आप भी आस-पास देखकर चुप चाप उसे उठाकर खा लेते हैं? ऐसा करने वाले आप अकेले नहीं है। किसी भी व्यक्ति का अगर फेवरेट फूड गिर जाता है तो वो उसे दुबारा उठाकर खाने की ज़रूर सोचता है। ऐसा करने पर आपको कई बार डांट भी पड़ी होगी या आपने अपने बच्चे को डांटा होगा। पर क्या आपने कभी यह सोचा है कि निचे गिरा हुआ खाना हमे क्यों नहीं खाना चाहिए? या खाना निचे गिरने के बाद कितनी देर तक सुरक्षित रहता है। एक रिसर्च के अनुसार यदि आप गिरा हुआ खाना 5 सेकंड के अंदर उठा लेते हैं तो वो खाने योग्य रहता है।  चलिए जानते हैं पूरी जानकारी...
 
क्या है 5 सेकंड का नियम
एक रिपोर्ट के अनुसार माना गया है कि यदि गिरा हुआ खाना 5 सेकंड के अंदर उठा लिया जाए तो वो दूषित नहीं होता है। इसके पीछे का तर्क यह है कि 5 सेकंड बाद खाना जेर्म्स व वायरस की चपेट में आ जाता है। अगर आप 3-5 सेकंड के अंदर खाने को उठा लेते हैं तो वो फूड खाने योग्य रहता है। 
 
पर सवाल यह है कि 5 सेकंड के अंदर उठाया गया खाना आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा? इसका जवाब है है नहीं। कोई भी भोजन नीचे भले ही कुछ सेकंड के लिए गिरे पर वो दूषित हो जाता है। फ्लोर पर बैक्टीरिया और वायरस का खतरा हमेशा रहता है। साथ ही धुल मिट्टी के कारण खाना कुछ ही सेकंड में दूषित हो जाता है। साथ ही अगर आपके किचन प्लेटफॉर्म पर भी खाना गिरता है तो उसमें भी वायरस का खतरा होता है। 
can i eat food dropped on floor

 
क्या कहती है रिसर्च?
अमेरिकन काउंसिल ऑन साइंस एंड हेल्थ द्वारा एक रिसर्च में यह पाया गया कि खाना जितनी देर फ्लोर या सरफेस पर रहता है उसके इन्फेक्शन का खतरा उतना ही बढ़ता है। साथ ही आपके गंदे हाथ से खाना टच करने पर भी इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसा करने से आपको डायरिया या फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है। 
 
किसे रहना चाहिए सावधान?
वैसे तो गिरा हुआ खाना किसी को भी नहीं खाना चाहिए पर बच्चों में इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है जिससे इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। साथ ही बच्चों को यह मैनर्स सिखाना भी ज़रूरी है। इसके अलावा जिनकी इम्युनिटी कमज़ोर है या जो लोग कालडी बीमार पड़ते हैं उनको कभी गिरा हुआ खाना नहीं खाना चाहिए। 
ये भी पढ़ें
रोटी के साथ घी खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान