1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. read 5 benefits of bottle gourd

लौकी से मुंह बनाते हैं तो उसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे, जानिए 5 फायदे

bottle gourd
लौकी एक ऐसी सब्जी है जो कई लोगों को पसंद नहीं आती। यह 12 महीने बाजार में उपलब्ध रहने वाली सब्जी भले ही लोगों को स्वाद में अच्छी ना लगे पर यह सेहत के लिए बहुत गुणकारी है। इसके हलवा, कोफ्ते, पकौड़े, सब्जी इत्यादि बनते हैं जो स्वादिष्ट और हेल्दी आहार में गिने जाते हैं। आइए जानते हैं लौकी के 5 फायदे -
 
1 लौकी में फायबर की मात्रा अच्छी होती है जो पेट की समस्याओं को दूर करके पाचन समस्या को सुधारती भी है। लौकी का जूस पीने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
 
2 लौकी शरीर की अशुद्धियों ( टॉक्सिन्स ) को बाहर निकालती है जिससे आंतरिक रूप से बॉडी शुद्ध होती है और फिर त्वचा चमकने लगती है।
 
3 लौकी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। इससे दिल की स्थिति सुधरती है।
 
4 लौकी में कई पोषक तत्व होते हैं जिससे खून की कमी नहीं होती है, जिन्हें खून की कमी है उन्हें प्रतिदिन लौकी का रस पीना चाहिए।
 
5 कई लोगों की व्यवस्थित खानपान और दिनचर्या ना होने के कारण शरीर में गर्मी बढ़ जाती है, ऐसे में लौकी लाभकारी होती है। यह शरीर में ठंडक रखती है।
अगला लेख
बारिश में भीगने के बाद नहाने के पानी में मिलाएं 4 चीजें, हो जाएंगे तरोताजा