शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Ramadan and Health
Written By

रोजे के दौरान इफ्तार में जरूर खाएं ये 5 सेहतमंद चीजें

रोजे के दौरान इफ्तार में जरूर खाएं ये 5 सेहतमंद चीजें - Ramadan and Health
रोजे के दौरान दिनभर भूखे रहने के बाद शाम की इफ्तार के समय सेहतमंद चीजों का सेवन बहुत जरूरी होता है। वरना कई लोगों को रोजा रखने के दौरान थकान, सिर दर्द और चक्कर आने जैसे समस्याएं होने लगती है। हम आपको बता रहे हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें आपको इफ्तार में जरूर शामिल करना चाहिए -
 
1 फलों का सेवन करें -

इफ्तार के समय तरह-तरह के फलों का सेवन करें। फलों में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को उर्जा देने के अलावा गर्मी के मौसम में शरीर को कई बीमारियों से भी बचा लेते है।
 
2 खजूर खाएं -
 
वैसे अधिकांश लोग खजूर खाकर ही रोजा खोलते है, खजूर में कई जरूरी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं और इसे खाने से तुरंत उर्जा मिलती है। इसलिए इफ्तार में नियमित खजूर खाने से रोजे के दौरान होने वाली कई समस्याओं से बचा जा सकता है।
 
3 खुब जूस पिएं -
 
रोजे में पूरा दिन भूखे-प्यासे रहने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए इफ्तार के समय ज्यादा से ज्यादा पानी, जूस, और दूध पिएं। जिससे शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट रह पाएं।
 
4 सूप पिएं -
 
इफ्तार के समय सूप पीना भी शरीर को कई तरह से फायदेमंद पहुंचाता है। कई लोग इफ्तार में तली हुई चीजों का खुब सेवन करते हैं, इसके बजाए सूप पीना एक बेहतर विकल्प है।
 
5 सब्जियों का सलाद खाएं-
 
अधिकतर लोग इफ्तार में ज्यादा मसाले और तली हुई चीजों का सेवन करते हैं लेकिन दिनभर भूखा रहने के बाद ऐसी चीजों का सेवन हानीकारक होता है। इफ्तार में ताजी सब्जियों का सलाद जरूर शामिल करें क्योंकि सब्जियों में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर समेत कई न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं।