Daily Horoscope
Sun, 27 Sep 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Jamun Seed Benefit

जामुन की गुठली फेंके नहीं, हो सकते हैं 5 फायदे

जामुन
जामुन खाना तो आपको पसंद ही होगा, कहीं आप भी जामुन खाने के बाद इसकी गुठली को फेंक तो नहीं देते ? अगर ऐसा करते हैं, तो बार जरूर जान लें जामुन की गुठली के 5 फायदे, फिर कभी ऐसा नहीं करेंगे - 
जामुन की गुठली से सेहत के लाभ पाने के लिए पहले इन्हें इकट्ठा करके धूप में सुखा लें। जब से अच्छी तरह सूख जाए तो इसका छिलका उतारकर छोटे-छोटे टुकड़े करके इन्हें पीस लें। 
 
1 जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए एक रामबाण औषधि है। इसके पाउडर को रोजाना सुबह एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लें। बेशक इससे आपको लाभ होगा।
2 महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या और दर्द में जामुन की गुठली का पाउडर लाभकारी होता है। रोजाना एक चम्मच पाउडर लेने से मासिक धर्म में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।



3 दांत व मसू़ड़ों से संबंधित समस्याओं में जामुन की गुठली के पाउडर को मंजन की तरह प्रयोग करें, इससे आपको लाभ होगा।
 
4 मूत्र वहन संबंधी समस्याओं में यह चूर्ण बेहद लाभकारी होता है। इसे बार- बार पेशाब आने की समस्याओं में भी लाभ होता है और इंफेक्शन भी ठीक होता है। 
 
5 गुर्दे की पथरी होने पर जामुन की गुठली का चूर्ण लाभदायक होता है। रोजाना सुबह शाम इस चूर्ण को एक चम्मच की मात्रा में पानी के साथ लें।