सम्बंधित जानकारी
- Driving करते समय होता है back pain? इन tips को करें follow
- गर्मियों के मौसम में नाभि में तेल डालने से क्या होता है? Benefits of oil in navel
- Nautapa HealthTips : तपते नौतपा की 9 सावधानियां
- कैरी पना : लू से बचाएगा, सेहत भी बनाएगा जानिए carry pana health benefits
- मिट्टी के बर्तन में दही खाने के क्या हैं फायदे?
नौतपा में क्यों लगाते हैं मेहंदी, Nautapa से पहले जानिए मेहंदी के 10 health benefits
नौतपा शुरू होने वाला है, गर्मी की तपिश बढ़ने वाली है। नौतपा से पहले जानिए मेहंदी के लाभ। नौतपा में मेहंदी लगाना सेहत और ब्यूटी दोनों के लिहाज से ही फायदेमंद साबित हो सकता है।
पढ़ें 10 फायदे-
1. खून साफ करने के लिए मेहंदी को औषधि के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए रात को साफ पानी में मेहंदी भिगोकर रखें और सुबह इसे छानकर पिएं।
2. घुटनों या जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर मेहंदी और अरंडी के पत्तों को बराबर मात्रा में पीस लें और इस मिश्रण को हल्का सा गर्म करके घुटनों पर लेप करें।
3. सिरदर्द या माइग्रेन जैसी परेशानियों के लिए भी मेहंदी एक बेहतरीन विकल्प है। ठंडक भरी मेहंदी को पीसकर सिर पर लगाने से काफी फायदा होगा।
4. शरीर के किसी स्थान पर जल जाने पर मेहंदी की छाल या पत्ते लेकर पीस लीजिए और लेप तैयार किजिए। इस लेप को जले हुए स्थान पर लगाने से घाव जल्दी ठीक होगा।
5. मेहंदी में दही, आंवला पाउडर, मेथी पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें और इसे बालों में लगाएं। 1 से 2 घंटे बालों में रखने के बाद बाल धो लें। ऐसा करने से बाल काले, घने और चमकदार होते हैं।
6. तासीर में ठंडी होने के कारण मेहंदी का उपयोग शरीर में बढ़ी हुई गर्मी को कम करने में किया जाता है। नौतपा के दौरान हाथ और पैर के तलवों में मेहंदी लगाने से शरीर की गर्मी कम होती है।
7. इसके अलावा मेहंदी के ताजे पत्तों को तोड़कर साफ पानी में भिगो दें और रात भर रखने के बाद इसे सुबह छानकर पिएं। यह प्रयोग भी शरीर की गर्मी को दूर करने में मददगार है।
8. नौतपे की तेज गर्मी में आपको राहत मिलेगी, क्योंकि मेहंदी का लेप सिर को ठंडक देता है। इसलिए इसका इस्तेमाल आपको तरोताजा रखने में मदद करेगा।
9. मेहंदी में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। यह आपकी बालों की समस्या जैसे रूसी, खुजली व बालों का झड़ना आदि समस्या से निजात दिलाएगा।
10. मेहंदी में दही मिला कर लगाना भी फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।
