सम्बंधित जानकारी
- Winter Care : जानिए ठंड में होने वाली 6 बीमारियां और उनके उपाय
- Health Care Tips: दूध में तुलसी डालकर पीने से होंगे ये 5 लाभ, जरूर जानें
- Cause of breathlessness : सांस फूलने की समस्या से हैं परेशान? तो जानिए जरूरी बातें
- Winter Health Care: क्या आप जानते हैं विटामिन सी के यह 7 बेमिसाल स्वास्थ्य लाभ?
- अस्थमा के मरीज दीपावली पर जरूर रखें ये 5 सावधानियां जानें, अभी पढ़ें
अस्थमा के मरीजों को ठंड के मौसम में इन 5 बातों का बहुत ध्यान रखना चाहिए
ठंड का मौसम वैसे तो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, लेकिन वे लोग जो अस्थमा जैसी बीमारी के मरीज है उनके लिए इस मौसम में परेशानी बढ़ सकती है। ठंड का मौसम अस्थमा मरीजों के अलावा हृदय रोग, कैंसर से ग्रसित व्यक्तियों के लिए भी कुछ समस्याएं लेकर आता है।
इस मौसम में सर्दी, जुकाम और जोड़ों में दर्द के साथ-साथ सांस की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को बेहद सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। विशेषज्ञ के अनुसार सर्दियों में श्वास नलियां सिकुड़ने लगती है और कफ भी ज्यादा बनता है। इसके साथ ठंडे माहौल के कारण धुआं और वातावरण में घुले तत्व पूरी तरह आसमान में ऊपर नहीं जा पाते जो एलर्गन का काम करते हैं। इसलिए अस्थमा की समस्या सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है।
आइए, जानते हैं कुछ छोटी लेकिन अस्थमा के मरीजों को बड़ी परेशानियों से बचाने वाली सावधानियां -
1 इससे बचाव के लिए घर को धूल और धुएं से मुक्त रखें।
2 पूरी तरह गर्म कपड़ों से खुद को ढंककर रखें।
3 एयरकंडीशन और तेज पंखे के नीचे बिल्कुल न बैठें।
4 अपना इन्हेलर हमेशा पास रखें और स्टेरॉयड का प्रयोग डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
5 अपना शरीर को जितना गर्म रख सकते हैं, रखने की कोशिश करें।
