suvichar
Thu, 10 Sep 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Gulkand Benefit In Hindi

गुलकंद के 5 फायदे, आपके बहुत काम आएंगे

gulkand
गुलाब की ताजी पंखुड़ियों और मिश्री से मिलाकर बनाया जाने वाला गुलकंद स्वाद में तो बेहद स्वादिष्ट होता ही है, स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। इन फायदों को जानने के बाद आप आज से ही शुरु कर देंगे गुलकंद का सेवन - 
1 गुलकंद शरीर के अंगों को ठंडक प्रदान करता है। शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर गुलकंद का सेवन बेहद लाभदायक होता है और गर्मी से पैदा हुई समस्याओं से निजात दिलाता है।
2 गुलकंद का नियमित सेवन दिमाग के लिए भी बेहद लाभकारी है। बस एक चम्मच गुलकंद सुबह और शाम के वक्त खाने से न केवल आपके दिमाग को तरावट मिलेगी, दिमाग शांत भी रहेगा और गुस्सा भी नहीं आएगा।



3 कब्ज या अपच की समस्या होने पर यह रामबाण उपाय है। रोजाना गुलकंद का सेवन कब्ज से निजात दिलाएगा और भूख बढ़ाने के साथ ही पाचन तंत्र को भी सुचारू करने में सहायक होगा। गर्भावस्था में यह विशेष लाभकारी और सुरक्षित है।
 
आंखों की रोशनी बढ़ाने और ठंडक प्रदान करने के लिए गुलकंद का उपयोग करना बेहतर तरीका है। यह आंखों में जलन एवं कंजक्ट‍िवाइटिस की समस्या से भी आपको निजात दिलाएगा।
 
5 मुंह के छालों एवं त्वचा समस्याओं के लिए भी गुलकंद का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। वहीं थकान और ऊर्जा में कमी होने पर भी गुलकंद लाभदायक साबित होगा।