सम्बंधित जानकारी
- रसीले फलों का खजाना है गर्मी का मौसम, क्योंकि सिर्फ गर्मी में आते हैं ये 7 बेशकीमती फल
- health benefit of kharbooja : स्वाद में मजेदार और सेहत के लिए अच्छा है खरबूजा, जानिए 8 फायदे
- हरियाणा सरकार का 1.55 लाख करोड़ का बजट, स्वास्थ्य और कृषि पर जोर
- स्वाद और सेहत दोनों फायदे देता है प्याज, जानिए 5 खास बातें
- प्यार का ‘बदला’: 137 किलो की थी गर्लफ्रेंड, ब्वॉयफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप, गर्लफ्रेंड ने ऐसा ‘बदला’ लिया कि वो ‘मिसाल’ हो गई!
जोड़ों में रहता है दर्द? तो भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, उन्हें अपने खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए। कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें खाने से उन्हें बचना चाहिए क्योंकि उन चीजों का सेवन जोड़ों के दर्द को बड़ा सकता है। आइए, जानते हैं ऐसी 3 चीजों के बारे में जो जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है -
1 सोडे का सेवन न सिर्फ दिल और डायबटीज के मरिजों के लिए खतरनाक है, बल्कि इसका अत्यधिक सेवन करना जोड़ों के लिए भी फायदेमंद नहीं है। सोडे में शकर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसका ज्यादा सेवन करने पर साइटोकिन्स नाम का तत्व शरीर में रिलीज होता है, जो दर्द को बढ़ता है।
2 वैसे तो टमाटर खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन जिन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या हो उन्हें इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। टमाटर के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है, जो सूजन और दर्द बढ़ाने में जिम्मेदार हो सकती है।
3 ऐसे पदार्थ जिनमें ज्यादा मात्रा में ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता हो, उन्हें खाने से भी जोड़ों में दर्द हो सकता है। वैसे ओमेगा 6 फैटी एसिड अंडे की जर्दी, मीट, फ्राई फूड, कौर्न, सोयाबीन आदि में पाया जाता है।
