सम्बंधित जानकारी
- मूंग,मोठ, सोयाबीन सहित ये अन्य चीजें खाएं भिगोकर, मिलेंगे बेशकीमती फायदे
- Winter Breakfast Tips : सर्दी में ये 5 ब्रेकफास्ट आपको रखेंगे Fit और Overeating से बचाएंगे
- Parliament Winter Session Live update : लोकसभा-राज्यसभा से कृषि कानून वापसी बिल पास
- गले का संक्रमण हो या गले की खराश, ये उपाय आएंगे आपके काम
- Dry Fruits - ठंड में ड्राई फ्रूट के सस्ते विकल्प जरूर जानें, नहीं पड़ेंगे जेब पर भारी
ठंड में सुबह जल्दी उठ नहीं पाते? तो ये 5 टिप्स करें फॉलो
सर्दी का मौसम और सुबह-सुबह की नींद...भई वाह, जैसे सोने पर सुहागा, वहीं सर्दी का मौसम और सुबह जल्दी उठना...ऊफ्फ, आफत की सुबह। लेकिन तब क्या किया जाए, जब सर्दी के इन दिनों में सुबह जल्दी उठना जरूरी हो? न नींद खुलती है न रजाई से निकलने का मन होता है। लेकिन टेंशन मत लीजिए, यह 5 उपाय करेंगे आपकी मदद इस कठिन काम में -
1 अलार्म - हां-हां, जानते हैं कि अलार्म बजते ही बंद कर दिया जाता है और आप दोबारा नींद के आगोश में चले जाते हैं। लेकिन इस बार आपको अपने दिमाग को यह समझाइश देनी होगी, कि अलार्म बजने का मतलब बिस्तर से उठना ही है। इसमें कोई कोताही बरती गई, तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
2 मोबाइल - आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन सुबह जल्दी नींद खुलने के बाद भी जब आप उठ न पाएं, तो अपना मोबाइल चेक करें। जी हां, मोबाइल ऑपरेट करते समय आप होश में होते हैं और आपका दिमाग सक्रिय रूप से उसमें संलग्न होता है। वॉट्सएप और फेसबुक चेक करें, या फिर कोई जरूरी काम जो अधूरा हो। देखिए कैसे नींद छू मंतर होती है।
3 बिस्तर छोड़ें - सुबह नींद खुलते या अलार्म बजते ही तेजी से बिस्तर छोड़ दें और मुस्कुराएं। इस तरह से आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक होगी और दोबारा सोने के बजाए आपका दिनचर्या बढ़ाने का मन होगा।
4 पानी पिएं - अपने बिस्तर के पास पानी भरकर रखें और नींद खुलते ही बिस्तर से उठकर सबसे पहले गिलास भरकर पानी पिएं। इससे आपका रासा आलस और नींद तुरंत गायब हो जाएगा और अब आप दिन की शुरुआत कर सकते हैं।
5 अलार्म रखें दूर - अलार्म लगाने के बाद घड़ी को अपने पास कभी न रखें, वरना आप उसे बजते ही बंद कर देंगे। अलार्म अगर दूर होगा, तो आपको उसे बंद करने के लिए भी बिस्तर से उठना ही होगा, और यह आपकी नींद उड़ाने के लिए काफी है।
